अमित शाह के दफ्तर के बाहर TMC सांसदों का धरना, सभी हिरासत में; ED रेड पर जंग

Jan 09, 2026 09:42 am ISTSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

यह कंपनी टीएमसी के चुनावी मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाल रही है। टीएमसी ने इस रेड को राजनीति से जोड़ दिया है और उसका कहना है कि हमारे चुनावी अभियान को प्रभावित करने के लिए केंद्र सरकार ने ऐसा कराया है। अब इसी रेड के खिलाफ टीएमसी के सांसदों ने दिल्ली में धरना दिया है।

अमित शाह के दफ्तर के बाहर TMC सांसदों का धरना, सभी हिरासत में; ED रेड पर जंग

बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के 8 सांसदों ने दिल्ली में होम मिनिस्टर अमित शाह के दफ्तर के बाहर डेरा डाल दिया है। ये सांसद उनके कार्यालय के बाहर ईडी रेड के खिलाफ धरना दे रहे हैं। कोलकाता में कई ठिकानों पर गुरुवार को ईडी ने रेड मारी थी। इनमें से दो रेड IPAC कंपनी के खिलाफ भी थीं। यह कंपनी टीएमसी के चुनावी मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाल रही है। टीएमसी ने इस रेड को राजनीति से जोड़ दिया है और उसका कहना है कि हमारे चुनावी अभियान को प्रभावित करने के लिए केंद्र सरकार ने ऐसा कराया है। अब इसी रेड के खिलाफ टीएमसी के सांसदों ने दिल्ली में धरना दिया है।

अमित शाह के घर के बाहर धरना देने वाले सांसदों में डेरेक ओ ब्रायन, शताब्दी रॉय, महुआ मोइत्रा, बापी हलदर, साकेत गोखले, प्रतिमा मंडल, कीर्ति आजाद और डॉ. शर्मिला सरकार शामिल हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस ने सभी सांसदों को हिरासत में ले लिया है और उन्हें संसद मार्ग थाने ले जाया जा रहा है। कोलकाता में रेड के दौरान गुरुवार को काफी गहमागहमी देखने को मिली थी। IPAC के जिन दो ठिकानों पर रेड मारी जा रही थी, वहां सीएम ममता बनर्जी खुद पहुंच गई थीं। इसे लेकर ईडी ने आरोप लगाया था कि हवाला रैकेट और कोयला तस्करी स्कैम से जुड़े कई अहम सबूतों को ममता बनर्जी अपने साथ ले गई हैं। इसके अलावा ईडी का कहना था कि बड़ी संख्या में बंगाल पुलिस आ गई थी और जांच को प्रभावित करने का प्रयास किया गया।

रेड पर कांग्रेस भी बंटी, अधीर रंजन चौधरी का अलग ही सुर

इस रेड को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया कि यह रेड बंगाल का नतीजा बता रही है। वहीं कांग्रेस के बंगाल प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने भी रेड को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अकसर चुनाव से पहले ऐसी चीजें कराई जाती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह आदत पड़ गई है कि विधानसभा चुनाव से पहले सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल किया जाए। हालांकि उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि टीएमसी और भाजपा के बीच मैच फिक्सिंग है। वहीं अधीर रंजन चौधरी ने तो एक कदम और आगे बढ़ते हुए टीएमसी पर ही हमला बोला। उन्होंने कहा कि IPAC के माध्यम से बहुत सारी चीजें टीएमसी कराती है।

ऐसा लगता है कि ईडी की दया पर है संघवाद: सिब्बल

इस मसले पर कपिल सिब्बल ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट ही ईडी पर नियंत्रण कर सकता है। हर विपक्ष शासित राज्य और हर विपक्षी नेता निशाने पर है। बंगाल में जो हो रहा है, वह परेशान करने वाला है। यह भी चुनाव के बीच में हो रहा है। ऐसा लगता है कि अब इस देश में संघवाद तो ईडी की दया पर ही है।

tmc news
Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash

दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।


अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।