'मेरे ऊपर कंडोम फेंके', ट्रेनी IPS ने पुरुष साथी पर लगाए गंदे मेसेज भेजने के आरोप; केस दर्ज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हैदराबाद की पुलिस ट्रेनिंग अकैडमी में एक महिला ट्रेनी ने अपने पुरुष साथी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ट्रेनी अधिकारी ने शिकायत में कहा कि आरोपी ने उसके प्राइवेट वीडियो बनाए और उसके ऊपर कंडोम फेंक दिया। 

IPS Officer
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी

हैदराबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस ट्रेनिंग अकैडमी की एक आईपीएस ट्रेनी ने अपने साथी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसकी सहमित के बिना प्राइवेट वीडियो बनाए हैं। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं केस दर्ज किया गया है। ट्रेनी महिला आईपीएस सुमा एचके ने साथी ट्रेनी ऑफिसर उदय कृष्णा पर कंडोम फेंकने का भी आरोप लगाया है। आरोपी उदयकृष्ण ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि उदय कृष्ण ने आरोप लगने के बाद खुदकुशी की कोशिश की।

आरोपी पर केस दर्ज

पुलिस ने बीएनएस की धारा 66E और आईटी ऐक्ट की धारा 67A के तहत केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी ने 23 जून से उसे परेशान करना शुरू कया। उसने वॉट्सऐप पर अश्लील मेसेज भेजे और अन्य साथी ट्रेनी अधिकारियों के सामने भद्दे शब्दों का प्रयोग किया। पीड़िता ने कहा कि आरोपी उसपर किसी अन्य साथी ट्रेनी के साथ रिलेशनशिप में होने का झुठा आरोप लगाता है और इसे स्वीकार करने का जोर डालता है।

महिला ट्रेनी अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने एक दिन जबरदस्ती उसका फोन ले लिया और फिर उसपर अनलॉक करने का दबाव डालने लगा। उसने कहा कि उसे प्राइवेट चैट्स देखने हैं। उन्होंने शिकायत में कहा कि 8 जुलाई को आरोपी उनका फोन लेकर अपने कमरे में चला गया और फिर बार-बार पासवर्ड बताने का दबाव डालता रहा।

ऊपर फेंके कंडोम

महिला ट्रेनी ने कहा कि 9 जुलाई को आरोपी ने रास्ते में उन्हें रोका और फिर प्रताड़िति किया। उसने बाल खींचे और गला दबाने की कोशिश की। इसके बाद उसके गले पर चाकू रख दिया। उसने कहा कि आरोपी ने उसके ऊपर कंडोम के पैकेट भी फेंके। महिला ट्रेनी ने कहा कि 10 जुलाई को भी आरोपी ने उसे गलत तरीके से छुआ। महिला ट्रेनी ने कहा कि आरोपी ने चुपके से उनके प्राइवेट वीडियोबनाए और फिर इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। पुलिस का कहना है कि महिला ट्रेनी ने जो भी आरोप लगाए हैं. उनकी जांच की जा रही है। सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपी उदय कृष्ण रेड्डी ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि आरोपी ने खुदकुशी करने की कोशिश की और अब उसका इलाज चल रहा है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।