सोनम वांगचुक के अलावा 22 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं ये तीन स्टूडेंट, कैसी है उनकी हालत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के साथ ही तीन स्टूडेंट भी अनशन पर बैठे थे। वे 22 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे हैं। इन छात्रों का भी वजन तेजी से घटा है और डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं। ये तीनों ही पीएचडी स्कॉलर हैं।

संसद कूच
CJP Protest Sansad March

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 22 दिनों से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन चल रहा है। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक धरना स्थल पर ही 19 दिनों तक अनशन कर रहे थे लेकिन उन्हें शनिवार को दिल्ली पुलिस ने जबरन उठा लिया और अस्पताल में भर्ती करा दिया। हालांकि उनके साथ ही अनशन पर बैठे तीन स्टूडेंट अब भी भूख हड़ताल कर रहे हैं और अपने इरादों पर डटे हुए हैं। आज यानी 20 जुलाई को सीजेपी ने संसद कूच का ऐलान किया है। एक दिन पहले से ही जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की संख्या में इजाफा होना शुरू हो गया है। वहीं नई दिल्ली जिले में बीएनएनसएस की धारा 163 लागू कर दी गई है।

कौन हैं अनशन करने वाले तीन स्टूडेंट

जंतर-मंतर पर पिछले तीन सप्ताह से भी ज्यादा वक्त से अनशन कर रहे छात्रों के नाम, नेहा, अमीन और मनीष कुमार है। ये सभी छात्र संगठन (AISA) के सदस्य हैं। सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद भी उन्होंने अनशन तोड़ने से इनकार कर दिया। नेहा, AISA की प्रेसिडेंट हैं और जेएनयू में पीएचडी स्कॉलर हैं। उन्होंने जब अनशन शुरू किया था तो उनका वजन 66 किलो था जो कि अब 7.5 किलो घट गया है।

अमितोज डॉ. बीआर आंबे़डकर यूनिवर्सिटी दिल्ली से अर्बन स्टडीज में पीएचडी कर रहे हैं। 2020 में किसान आंदोलन में भी वह शरीक हुआ थे। उनका वजन 22 दिनों में 9.3 किलो कम हुआ है। AISA उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पीएचडी स्कॉलर मनीष कुमार भी अनशन कर रहे हैं। उनका वजन 10.4 किलो कम हआ है । डॉक्टर इन तीनों छात्रों की निगरानी कर रहे हैं। रविवार को नेहा के अनशन का 22वां दिन था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वांगचुक को ले जाने के बाद उन तीनों को भी हटाने की कोशिश की थी।

नेहा ने कहा, यह सरकार एकदम अंधी हो चुकी है। हम लोग 21 दिनों से ज्यादा से भूख हड़ताल पर हैं। सरकार हमारे अनशन को किसी तरह तोड़वाने की कोशिश कर रही है। इसलिए मेरी अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग जंतर-मंतर पर आएं। यह आंदोलन तब तक खत्म नहीं होने वाला है जब तक कि शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं।

सोनम वांगचुक

अभिजीत दीपके की भूख हड़ताल का तीसरा दिन

शनिवार को सोनम वांगचुक को अस्पताल में शिफ्ट किए जाने के बाद सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके ने भूख ह़ड़ताल शुरू की और यह उनका तीसरा दिन है। उनका आरोप है कि धरना स्थल पर बिजली की सप्लाई भी काट दी गई है। ऐसे में छात्रों को इस उमस में बिना पंखे के रहना पड़ रहा है। दीपके ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस कुछ बड़ा करने की तैयारी कर रही है। ऐसे में लोगों को रात में जागकर पहरेदारी करने होगी। सीजेपी की प्रवक्ता विजेता दहिया ने कहा, जो कुछ वांगचुक के साथ हुआ, वही दीपके के साथ भी हो सकता है। इसके अलावा अनशन कर रहे स्टूडेंट्स को भी अस्पताल ले जाया जा सकता है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसोनम वांगचुक के अलावा 22 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं 3 स्टूडेंट, कैसी है हालत