गेमिंग में हार गया तो कर लिया स्पा मालिक का अपहरण, मांगी 2 लाख की फिरौती; तीन गिरफ्तार

Feb 18, 2026 10:58 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक स्पा मालिक का अपहरण करने और दो लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला 15 फरवरी को उस वक्त सामने आया जब बेगुर के अक्षयनगर स्थित एक स्पा के मैनेजर ने इलेक्ट्रॉनिक सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

गेमिंग में हार गया तो कर लिया स्पा मालिक का अपहरण, मांगी 2 लाख की फिरौती; तीन गिरफ्तार

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक स्पा मालिक का अपहरण करने और दो लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला 15 फरवरी को उस वक्त सामने आया जब बेगुर के अक्षयनगर स्थित एक स्पा के मैनेजर ने इलेक्ट्रॉनिक सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पीड़ित को इसलिए निशाना बनाया ताकि वे उस पैसे को वापस पा सकें जो उनमें से एक ने कथित तौर पर अपार्टमेंट के फंड से गबन किया था और बाद में ऑनलाइन गेमिंग में हार गया था। प्रबंधक ने अपनी शिकायत में बताया कि स्पा बंद करने के बाद वह और मालिक दोपहिया वाहन से घर जा रहे थे। बेट्टादासनपुरा के पास एरेना स्पोर्ट्स रोड पर एक कार ने उन्हें रोक लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया और घातक हथियारों से प्रबंधक पर हमला किया, जिसके बाद उन्होंने स्पा मालिक को जबरन अपनी कार में अगवा कर लिया। बाद में उन्होंने मैनेजर को फोन किया और फिरौती के तौर पर दो लाख रुपये की मांग की, साथ ही धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो वे पीड़ित को जान से मार देंगे। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ऐक्शन में आई और कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने 17 फरवरी की शाम को पता लगा लगा लिया कि आरोपी एस बिंगीपुरा रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास सुनसान इलाके में हैं। इसके बाद पुलिस टीम बनाकर मौके पर पहुंची और स्पा मालिक को सकुशल बचा लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान यह पता चला कि आरोपियों में से एक गोट्टीगेरे के एक अपार्टमेंट में काम करता था और उसने अपार्टमेंट के कोष का गबन किया था, जिसे उसने बाद में 'ऑनलाइन गेमिंग' में गंवा दिया।

पुलिस के अनुसार, कथित तौर पर नुकसान की भरपाई करने के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर फिरौती मांगने के लिए स्पा मालिक का अपहरण करने की योजना बनाई। पुलिस ने उनके पास से अपराध में इस्तेमाल की गई कार, घातक हथियार, तीन मोबाइल फोन और 9700 रुपये नकद जब्त किए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को 18 फरवरी को अदालत में पेश किया गया और जांच के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।