भारत पर टला नहीं खतरा, 100 फीसदी टैरिफ लगाने के लिए कुछ भी करेगा अमेरिका!

लाइव हिन्दुस्तान
share

भारत पर अतिरिक्त 100 फीसदी शुल्क लगने का खतरा टला नहीं है। अमेरिकी कानून इसे संभव बना सकता है। इससे पहले अमेरिकी संसद ने हाल ही में भारत पर शुल्क लगाने की इजाजत देने वाले बिल को मंजूरी दी थी।

Threat of additional 100 percent tariff on India
अमेरिका भारत को कई बार टैरिफ लगाने की धमकी दे चुका है

रूस से कच्चा तेल खरीदने के कारण भारत पर अमेरिका की ओर से भारी अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने का खतरा बना हुआ है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रूस से डीजल खरीदने का फैसला भारत को इस मामले में राहत दिलाने का आधार बन सकता है। भारत अमेरिका से छूट देने की मांग कर सकता है, लेकिन फिर भी यह स्पष्ट नहीं है कि वाशिंगटन इस तर्क को स्वीकार करेगा या नहीं। अमेरिका के नए कानून में अतिरिक्त शुल्क लगाने का अधिकार दिया गया है।

कानून के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति उन देशों पर 100 फीसदी तक अतिरिक्त शुल्क लगा सकते हैं, जो पिछले 12 महीनों में रूसी तेल या गैस के पांच सबसे बड़े खरीदारों में शामिल हों और कानून लागू होने के 30 दिन बाद भी खरीद जारी रखें। हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं है कि भारत पर स्वतः इतनी ही दर से शुल्क लग जाएगा। अमेरिकी संसद ने हाल ही में इस कानून को मंजूरी दी थी।

भारत के लिए रूसी तेल छोड़ना क्यों मुश्किल?

भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है। रूस से मिलने वाले कच्चे तेल ने पिछले कुछ वर्षों में भारतीय रिफाइनरियों को अपेक्षाकृत सस्ता तेल उपलब्ध कराया है। सितंबर में भारत के कुल कच्चे तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी करीब 35 फीसदी थी। जुलाई में यह हिस्सेदारी 56 फीसदी तक थी। रूस से आपूर्ति में कमी और नए अमेरिकी कानून के संभावित प्रभाव के बीच भारत की निर्भरता घटी है, लेकिन रूस अब भी प्रमुख आपूर्तिकर्ता बना हुआ है। वित्त मंत्री भी कह चुकी हैं कि रूस से तेल खरीदना अचानक बंद करके दूसरे देशों से आपूर्ति बढ़ाने पर बाजार में उपलब्ध तेल की सीमित मात्रा पर दबाव पड़ेगा।

भारत के पक्ष में क्या तर्क?

भारत के पक्ष में सबसे बड़ा तर्क यह है कि रूस से तेल की आपूर्ति अचानक कम करने से वैश्विक बाजार में उपलब्ध कच्चे तेल पर दबाव बढ़ सकता है। ऐसे माहौल में भारत का रूसी तेल खरीदना केवल द्विपक्षीय व्यापार का मामला नहीं, बल्कि ऊर्जा सुरक्षा से भी जुड़ा है। दूसरी ओर, अमेरिका रूस की कमाई सीमित करने की अपनी नीति पर कायम रह सकता है। ट्रंप प्रशासन व्यापार समझौते को लेकर दबाव बनाने के लिए भी कर सकता है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभारत पर टला नहीं खतरा, 100 फीसदी टैरिफ लगाने के लिए कुछ भी करेगा अमेरिका!