Hindi NewsIndia NewsThis Muslim country is now becoming new Pakistan for India, after Kashmir, Delhi blast exposed consequences
भारत के लिए नया पाकिस्तान बनता जा रहा ये मुस्लिम मुल्क, कश्मीर के बाद दिल्ली ब्लास्ट ने किया बेपर्दा?

भारत के लिए नया पाकिस्तान बनता जा रहा ये मुस्लिम मुल्क, कश्मीर के बाद दिल्ली ब्लास्ट ने किया बेपर्दा?

संक्षेप: जांच में ये बात सामने आई है कि दिल्ली धमाके में शामिल आतंकी सेशन नाम के ऐप से अंकारा में मौजूद आकाओं के संपर्क में थे। तुर्की में बैठे आतंकी आका इन दहशतगर्दों को इसी ऐप के जरिए दिशा-निर्देश दे रहे थे।

Thu, 13 Nov 2025 03:13 PMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार (10 नवंबर) को चलती कार में हुए धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां लगातार जांच में जुटी हैं और आतंक के इस धमाके को डिकोड कर रही हैं। इसी क्रम में सुरक्षा और जांच एजेंसियों की जांच में जो निकल कर आया है, वह भारत के एक नए शत्रु की ओर इशारा कर रहा है। लाल किले के पास रेड लाइट पर हुंडई कार i20 में हुए कार ब्लास्ट मामले की जांच कर रही एजेंसियों को पता चला है कि इसमें जैश-ए-मोहम्मद का एक मॉड्यूल संलिप्त था, जिसका संचालन तुर्की से जुड़े स्रोतों द्वारा किया जा रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जांच में ये बात भी सामने आई है कि इस धमाके में शामिल आतंकियों का संपर्क तुर्की की राजधानी अंकारा में बैठे आकाओं से था, जिसका कोडनेम Ukasa है। दिल्ली धमाके में शामिल आतंकी सेशन नाम के ऐप से अंकारा में मौजूद आकाओं के संपर्क में थे। तुर्की में बैठे आतंकी आका इन दहशतगर्दों को इसी ऐप के जरिए दिशा-निर्देश दे रहे थे। ये बात भी सामने आ चुकी है कि इस आतंकी धमाके में शामिल दो गुनहगार डॉ. उमर मोहम्मद और डॉ. मुजम्मिल तुर्की के दौरे पर गए थे।

ये भी पढ़ें:तुर्की के हैंडलर के संपर्क में था दिल्ली ब्लास्ट का आतंकी? भड़की एर्दोगन सरकार

पासपोर्ट पर तुर्की का इमिग्रेशन मुहर

इन दोनों के पासपोर्ट पर तुर्की का इमिग्रेशन मुहर लगा है। सुरक्षा एजेंसियों ने दावा किया है कि तुर्की दौरे के दौरान इन दोनों ने आतंकी आकाओं से मुलाकात की थी। बहरहाल, तुर्की सरकार ने इन आतंकियों को किसी भी तरह के सहयोग से इनकार किया है और आतंकवाद के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता जताई है लेकिन यह बात किसी से छिपी नहीं है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इसी तुर्की ने भारत के खिलाफ कैसे पाकिस्तान की मदद की थी।

ये भी पढ़ें:फंडिंग, प्लानिंग, मीटिंग: अल फलाह यूनिवर्सिटी के रूम नंबर 13 का क्या है रहस्य?

एर्दोगन का कश्मीर राग

मई में तुर्की ने ड्रोन के जरिए भारत के खिलाफ चार दिनों के सैन्य संघर्ष यानी ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की खुलकर मदद की थी। भारतीय सैन्य बलों ने उसके सभी ड्रोन्स मार गिराए थे। इतना ही नहीं तुर्की अक्सर कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान का समर्थन करता रहा है और कई बार संयुक्त राष्ट्र महसभा में भी इस मुद्दे को उठा चुका है। तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन 2019 से लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान की भाषा बोलते रहे हैं अब भारत में आतंकी धमाकों में भी पाकिस्तान की तरह तुर्की से भी तार जुड़ गए हैं।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।