Hindi NewsIndia NewsThere should be no law to harass public says PM Modi amid IndiGo crisis
ऐसा कोई कानून नहीं होना चाहिए जो जनता को परेशान करे, IndiGO संकट के बीच बोले पीएम मोदी

ऐसा कोई कानून नहीं होना चाहिए जो जनता को परेशान करे, IndiGO संकट के बीच बोले पीएम मोदी

संक्षेप:

इंडिगो संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसी भी नियम का कानून का इस्तेमाल जनता को परेशान करने के लिए नहीं होना चाहिए। बता दें कि बीते कुछ ही दिनों में इंडिगो एयरलाइन ने हजारों उड़ानें कैंसल कर दी हैं।

Dec 09, 2025 11:26 am ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इंडिगो संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि किसी भी नियम या कानून का इस्तेमाल जनता को परेशान करने के लिए नहीं होना चाहिए। बीजेपी की संसदीय दल की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात कही है। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों की जिंदगी सुधारने के लिए रिफॉर्म्स पर बहुत जोर दिया है। केवल आर्थिक सुधार नहीं बल्कि देश के आम लोगों की जिंदगी को आसान बनाने के लिए सुधार। उन्होंने हमें गाइडलाइन दिए हैं कि भारतवासी होने के नाते सभी को सरकार से तकलीफ नहीं होना चाहिए, यह सुनिश्चित करना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रिजिजू ने बताया कि पीएम मोदी ने सांसदों से कहा कि, कानून-नियम अच्छा है लेकिन सिस्टम को ठीक करने के लिए, जनता को परेशान करने के लिए नहीं। प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि कोई भी ऐसा कानून और नियम नहीं होना चाहिए जो कि आम लोगों को परेशान करे। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, तीसरे कार्यकाल में देश को और तेजी से काम करने के लिए सभी को एकजुट होना है।

सैकड़ों उड़ानें रद्द

बता दें कि इंडिगो के संकट के बीच मंगलवार को भी सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गईं। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कम से कम 13 उड़ानें या तो रद्द हैं या नहीं चल रही हैं। इनमें आठ प्रस्थान उड़ानें और पांच आगमन उड़ानें हैं। इसी तरह से अहमदाबाद हवाई अड्डे पर आज सुबह आठ बजे तक 16 उड़ानें रद्द होने का ऐलान किया गया। वहीं कंपनी ने मंगलवार को बेंगलुरु तथा हैदराबाद से करीब 180 उड़ानें रद्द कर दीं।

इस बीच, कुछ मार्गों पर शीतकालीन कार्यक्रम की इंडिगो की उड़ान अन्य घरेलू विमानन को दी जाने की संभावना है, क्योंकि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा है कि सरकार इंडिगो के ‘स्लॉट’ में ‘‘निश्चित रूप से’’ कटौती करेगी। राहुल भाटिया द्वारा नियंत्रित विमानन कंपनी 90 से अधिक घरेलू स्थलों और 40 से अधिक विदेशी स्थलों से प्रतिदिन 2,200 से अधिक उड़ानें संचालित करती है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।