तो अगला चुनाव भी हारेगी कांग्रेस, फडणवीस ने क्यों कहा ऐसा; एक सलाह भी दे दी

तो अगला चुनाव भी हारेगी कांग्रेस, फडणवीस ने क्यों कहा ऐसा; एक सलाह भी दे दी

संक्षेप:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग या अदालतों में बिना कोई सबूत पेश किए वोट चोरी और चुनावी अनियमितताओं का आरोप लगाने से कांग्रेस को आगामी चुनावों में भी हार का सामना करना पड़ेगा।

Nov 16, 2025 04:52 pm ISTDeepak भाषा, छत्रपति संभाजीनगर
share

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग या अदालतों में बिना कोई सबूत पेश किए वोट चोरी और चुनावी अनियमितताओं का आरोप लगाने से कांग्रेस को आगामी चुनावों में भी हार का सामना करना पड़ेगा। हाल ही में हुए बिहार चुनाव में कांग्रेस की करारी हार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए फडणवीस ने यह टिप्पणी की। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस को केवल छह सीट पर जीत मिली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

छत्रपति संभाजीनगर जिले के चिखलथाना में एक कार्यक्रम में फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस को अपनी राजनीतिक किस्मत बदलने के लिए जनता से फिर से जुड़ना होगा और उसके मुद्दों को ईमानदारी से उठाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस वोट चोरी और ईवीएम जैसे मुद्दे उठाती है, लेकिन जब अदालत या निर्वाचन आयोग सबूत मांगता है, तो वे सबूत देने में विफल रहते हैं।

फडणवीस ने कहा कि अगर कांग्रेस के लोग अपने रवैये में सुधार नहीं करेंगे, तो मेरा अनुमान है कि आगामी स्थानीय चुनाव में भी उन्हें ऐसी ही हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को निराधार आरोप लगाना बंद करना होगा।

फडणवीस ने रावसाहेब दानवे, मंत्री अतुल सावे, पंकजा मुंडे, मेघना बोर्डिकर और सांसद भागवत कराड की उपस्थिति में भाजपा के नए क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। बिहार विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की भारी जीत पर उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा करता आ रहा है और देश की जनता विपक्ष के झूठे विमर्श का सीधा जवाब दे रही है।

Deepak

लेखक के बारे में

Deepak
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।