Hindi NewsIndia NewsThe rich come to challenge the law they should face trials like ordinary people CJI blunt statement
कानून को चुनौती देने आ जाते हैं अमीर, आम लोगों जैसे ट्रायल झेलो; सुप्रीम कोर्ट की दो टूक

कानून को चुनौती देने आ जाते हैं अमीर, आम लोगों जैसे ट्रायल झेलो; सुप्रीम कोर्ट की दो टूक

संक्षेप:

खास बात है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने भी अगस्त 2025 में इसी तरह की याचिका दी थी। उन्होंने PMLA की धारा 44 के तहत ED यानी प्रवर्तन निदेशालय के प्रावधानों को चुनौती दी थी।

Jan 07, 2026 01:28 pm ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले पर सुनवाई कर रही सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अमीर कानून को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से मजबूत लोग केस दर्ज होने के बाद उस कानून को चुनौती देने के लिए अदालत का रुख करते हैं। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत ने इस बढ़ते 'ट्रेंड' पर चिंता भी जाहिर की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शीर्ष न्यायालय में सीजेआई कांत और जस्टिस जॉयमाला की बेंच सुनवाई कर रही थी। दिल्ली के वकील गौतम खैतान की तरफ से याचिका दाखिल की गई थी, जिनके खिलाफ अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर डील मामले में केस दर्ज हुआ है। उनकी तरफ से सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ लूथरा कोर्ट पहुंचे थे।

खैतान ने PMLA यानी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के कुछ प्रावधानों की वैधता को चुनौती दी है। इसपर सीजेआई ने कहा, 'यह बहुत ही दुर्लभ ट्रेंड चल रहा है कि जब ट्रायल चल रहा हो तब... अमीर और प्रभावशाली कानून को चुनौती देने के लिए कोर्ट आते हैं। किसी भी अन्य नागरिक की तरह ट्रायल का सामना कीजिए।'

कोर्ट ने याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। साथ ही कहा कि कानूनी प्रावधानों को पहले दी गई चुनौतियां अभी लंबित हैं।

खास बात है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने भी अगस्त 2025 में इसी तरह की याचिका दी थी। उन्होंने PMLA की धारा 44 के तहत ED यानी प्रवर्तन निदेशालय के प्रावधानों को चुनौती दी थी।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , बजट 2026 और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।