थैंक यू फ्रेंड्स, 24 घंटे में दूसरी बार इंस्टाग्राम पर आए पीएम मोदी; इस बार क्या कहा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात फिर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने अपना पहला वीडियो देखने वालों और इस पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात फिर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने अपना पहला वीडियो देखने वालों और इस पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद किया है। पीएम मोदी ने कहाकि आप लोगों ने जिस तरह से मेरा कल का वीडियो देखा और उस पर सुझाव दिया है, उसके लिए आप सभी का धन्यवाद। 24 घंटे के अंदर यह लगातार दूसरी बार है जब पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है।

कल भी शेयर किया था वीडियो

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने गुरुवार देर रात इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम को लेकर जानकारी दी थी। यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था। बताया जाता है कि पीएम मोदी ने शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में अपने मंत्रियों से भी इंस्टाग्राम पर ऐक्टिव रहने और रील बनाने के लिए कहा है।

लगातार हो रहे वायरल

गौरतलब है कि पिछले वीडियो के बाद इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी की फैन फॉलोविंग में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है। उन्होंने एक मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हासिल किए थे। वहीं, पीएम मोदी का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर करीब 16.3 मिलियन लोगों ने देखा। शुक्रवार को पोस्ट किए गए वीडियो को भी देखते ही देखते एक मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके थे।

बदला है सरकार का रुख

बता दें कि नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में हो रहे आंदोलन के प्रति केंद्र सरकार के रुख में पिछले दो दिन में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिला है। त्वरित अदालतें स्थापित करने की घोषणा, प्रदर्शनकारियों से राजनीतिक स्तर पर बातचीत और नया कानून लाने जैसे कदम इस परिवर्तन का संकेत देते हैं।

शुरुआत में इस आंदोलन को सत्ता पक्ष ने अधिक महत्व नहीं दिया था, लेकिन पिछले 48 घंटों में सरकार की ओर से सुनियोजित राजनीतिक पहल, लंबी बातचीत, नीतिगत आश्वासन और प्रदर्शनकारियों के प्रति अपेक्षाकृत नरम रुख देखने को मिला है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि पेपर लीक के मामलों में शामिल लोगों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए सरकार ने त्वरित अदालतें स्थापित करने का फैसला किया है। उन्होंने कहाकि हमारे युवाओं के कल्याण और भविष्य से बढ़कर कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है। हमारे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।'

इसबीच, वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों की सोनम वांगचुक के साथ बातचीत जारी रही। वांगचुक का लंबा अनशन आंदोलन का प्रमुख केंद्र बन गया था और युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता केवल नीट प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे तक सीमित नहीं रही। यह बातचीत गुरुवार देर रात उस समय संपन्न हो गई, जब वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में अपना अनशन समाप्त कर दिया।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsथैंक यू फ्रेंड्स, 24 घंटे में दूसरी बार Insta पर आए PM मोदी; क्या बोले