थलपति विजय ने विधानसभा में किया ऐसा इशारा कि मच गया बवाल, अब दे रहे सफाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यह विवाद मुख्यमंत्री थलपति विजय के सोमवार को विधानसभा में दिए गए तीखे भाषण के दौरान शुरू हुआ। टीवीके नेता ने डीएमके सरकार और उसकी ‘मिस्टर क्लीन’ छवि पर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

thalapathy vijay say not intentional clarification accusation body shaming MK Stalin
थलपति विजय और एमके स्टालिन।

तमिलनाडु विधानसभा में भाषण के दौरान किए गए इशारे पर विवाद बढ़ने के बाद टीवीके चीफ थलपति विजय ने सफाई दी है। मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि उनका शारीरिक हावभाव अनजाने में हुआ और इसका मकसद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की भावनाएं आहत करना नहीं था। विजय ने मंगलवार को एक्स पर कहा कि 7 सितंबर को विधानसभा में पुलिस विभाग की अनुदान मांग पर जवाब देते समय भाषण के बीच आया उनका हावभाव जानबूझकर नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि इसे किसी को ठेस पहुंचाने की कोशिश के तौर पर न देखा जाए।

यह विवाद थलपति विजय के सोमवार को विधानसभा में दिए गए तीखे भाषण के दौरान शुरू हुआ। टीवीके नेता ने डीएमके सरकार और उसकी ‘मिस्टर क्लीन’ छवि पर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने ईडी के दस्तावेजों और सरकारिया आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री स्टालिन और उनके बेटे, पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन को निशाने पर लिया। विजय ने आरोप लगाया कि राज्य की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के ठेकेदारों से पार्टी फंड के नाम पर कमीशन लिया गया। आरोपों के विरोध में डीएमके विधायकों ने हंगामा किया और उदयनिधि के नेतृत्व में सदन से बाहर चले गए।

इमरजेंसी के दिनों का क्यों हुआ जिक्र

मीसा कानून का जिक्र करते हुए विजय ने अपना दाहिना हाथ जबड़े पर रखा, जिसे स्टालिन की पुरानी चोट से जोड़कर देखा गया। माकपा नेता पी. शनमुगम ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के दौरान पूर्व सीएम एमके स्टालिन को पुलिस ने बुरी तरह पीटा था, जिससे उनका जबड़ा टूट गया था। शनमुगम ने आरोप लगाया कि किसी व्यक्ति के शारीरिक रूप-रंग का मजाक उड़ाना निंदनीय है और मुख्यमंत्री की ओर से ऐसा किया जाना गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने विधानसभा की कार्यवाही को व्यक्तिगत हमलों के लिए इस्तेमाल करने को विधायी मर्यादा के खिलाफ बताया।

विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने विजय की MISA संबंधी टिप्पणियों को रिकॉर्ड से हटाने की डीएमके की मांग खारिज कर दी। उन्होंने कहा कि विजय ने मीसा कानून से जुड़े उन मुद्दों का उल्लेख किया था, जिन पर सदन में पहले ही चर्चा हो चुकी है, इसलिए भाषण के उस हिस्से को हटाने की जरूरत नहीं है। अध्यक्ष ने कहा कि डीएमके विजय का भाषण एक मिनट तक सुनने के लिए भी तैयार नहीं थी। इस बीच विजय ने साफ किया कि उनका इशारा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए जानबूझकर नहीं था।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsथलपति विजय ने विधानसभा में किया ऐसा इशारा कि मच गया बवाल, अब दे रहे सफाई