थलपति विजय सरकार में बढ़ी तमिलनाडु की कमाई, TVK ने DMK पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप

लाइव हिन्दुस्तान
share

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री थलपति विजय की सरकार और डीएमके के बीच में तनाव जारी है। टीवीके ने डीएमके के ऊपर राज्य की अर्थव्यवस्था और कमाई को लेकर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य का जीएसटी रेवन्यू 5 प्रतिशत कम नहीं हुआ बल्कि 16.1 फीसदी बढ़ा है।

Thalapathy Vijay news
थलपति विजय के आने के बाद बढ़ गई तमिलनाडु की कमाई

तमिलनाडु में थलपति विजय की सरकार आने के बाद डीएमके लगातार राज्य की आर्थिक स्थिति पर सवाल उठा रही थी। अब जीएसटी आंकड़े सामने आने के बाद थलपति विजय की पार्टी की तरफ से कहा गया है कि तमिलनाडु का जीएसटी राजस्व 5 प्रतिशत गिरा नहीं है। बल्कि 16.1 फीसदी बढ़ गया है। सीजेपी ने आरोप लगाया कि डीएमके राज्य के राजस्व आंकड़ों को लेकर सरकार के खिलाफ झूठा प्रचार अभियान चला रही है। वह जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

तमिलगा वेट्री कड़गम की आईटी विंग की तरफ से किए गए पोस्ट में राज्य सरकार ने पूरे मामले पर स्थिति साफ की। पार्टी की तरफ से कहा गया कि डीएमके जीएसटी रेवन्यू में 5 फीसदी की गिरावट दिखाकर सरकार के खिलाफ एक बड़ा झूठ फैला रही है। विपक्षी दल इसे सरकार और प्रशासनिक विफलता का नकाब पहनाना चाहती है। लेकिन ऐसा नहीं है। वह केवल ग्रॉस जीएसटी रेवन्यू के आंकड़ों पर ध्यान दे रहे हैं, बल्कि पूरी वित्तीय तस्वीर को नजरअंदाज कर रहे हैं।

टीवीके आईटी सेल ने कहा, "आधिकारिक आंकड़ों ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है जिन्होंने केवल ग्रॉस GST आंकड़े दिखाकर जनता को धोखा देने की कोशिश की। खुद तमिलनाडु के वित्त सचिव ने स्पष्ट किया है कि तमिलनाडु को मिलने वाला वास्तविक सेटलमेंट के बाद का GST रेवेन्यू 16.1% बढ़ गया है।"

बता दें- ग्रॉस जीएसटी वह जीएसटी कलेक्शन होता है, जो किसी राज्य में शुरुआती तौर पर जमा होता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि किसी राज्य में जमा हुआ जीएसटी राजस्व ही उसका अंतिम राजस्व हो। खासकर तमिलनाडु जैसे बड़े मैन्यूफैक्चरिंग और व्यापारिक राज्य के रेवन्यू पर इसका बड़ा असर पड़ता है। तमिलनाडु से भेजे गए माल और मैन्यफैक्चरिंग सामान पर बड़े स्तर पर IGST भी लगता है। ऐसे में बाद में सेटलमेंट के दौरान संबंधित राज्यों में इसे बांट दिया जाता है।

इस मुद्दे पर ही टीवीके का कहना है कि डीएमके केवल ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन में 5 फीसदी गिरावट दिखा रही है। लेकिन हकीकत ऐसी है कि पोस्ट सेटलमेंट में जीएसटी रेवन्यू में 16.1 फीसदी की वृद्धि हुई है। टीवीके ने कहा कि कि राज्य की वास्तविक वित्तीय स्थिति का आकलन करने के लिए सेटलमेंट के बाद का GST डेटा ही सही पैमाना है।

टीवीके ने लगाया डीएमके पर झूठ फैलाने का आरोप

इसके बाद टीवीके ने डीएमके के ऊपर राजनीतिक कारणों से तमिलनाडु के GST कलेक्शन आंकड़ों को लेकर गलत जानकारी फैलाने का अभियान चलाने का भी आरोप लगाया। पोस्ट में कहा गया, "राजनीतिक दुश्मनी के कारण शोर मचाने वालों का असली मकसद पूरी तरह से उजागर हो गया है। झूठा प्रचार कभी भी सच को नहीं हरा सकता।"

बता दें, तमिनलाडु में डीएमके लगातार थलपति विजय और उनकी सरकार के ऊपर हमलावर बनी हुई है। शुरुआत में स्टालिन और उनके बेटे उदयनिधि ने विजय को कम अनुभव के आधार पर ताना मारना शुरू किया था। लेकिन अब जबकि विजय ज्यादातर मामलों में बेहतर साबित हो रहे हैं, तो डीएमके लगातार अर्थव्यवस्था को लेकर हमलावर बनी हुई है। डीएमके का आरोप है कि विजय की पार्टी केंद्रीय सत्ताधारी भाजपा सरकार से सीधे लड़ाई लेने से डर रही है।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsथलपति विजय सरकार में बढ़ गई तमिलनाडु की कमाई, TVK ने DMK पर बोला हमला