थलपति विजय की बढ़ती ही जा रही ताकत, एक और पूर्व मंत्री ने ज्वाइन की TVK
TVK में शामिल होने के बाद, वैगईसेल्वन ने पार्टी संस्थापक एवं मुख्यमंत्री विजय की तारीफ करते हुए उन्हें आज के दौर का नेता बताया और कहा कि आने वाले दशकों तक उनके नेतृत्व की जरूरत है।

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री बनने के बाद थलपति विजय की ताकत बढ़ती ही जा रही है। अन्नाद्रमुक (AIADMK) छोड़ने के एक दिन बाद शनिवार को पूर्व मंत्री एसएस वैगईसेल्वन तमिलनाडु में सत्ताधारी TVK में शामिल हो गए और उन्होंने एडप्पादी के. पलानीस्वामी नीत पार्टी को गलत नेता के नेतृत्व वाली सही पार्टी बताया। पूर्व विधायक वी.पी. कलैराजन भी डीएमके छोड़ कर सत्ताधारी पार्टी में शामिल हो गए।
तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) में शामिल होने के बाद, वैगईसेल्वन ने पार्टी संस्थापक एवं मुख्यमंत्री विजय की तारीफ करते हुए उन्हें आज के दौर का नेता बताया और कहा कि आने वाले दशकों तक उनके नेतृत्व की जरूरत है। AIADMK की साहित्यिक शाखा के पूर्व पदाधिकारी और प्रवक्ता ने संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री एक बहुत अच्छे नेता हैं। जाने-माने अभिनेता और AIADMK पदाधिकारी रवि मारिया उन अन्य लोगों में शामिल थे, जो पनियूर में पार्टी मुख्यालय में टीवीके में शामिल हुए।
इससे पहले, हाल ही में AIADMK के चार पूर्व मंत्रियों और कई वरिष्ठ विपक्षी नेताओं ने मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली सत्ताधारी पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' (टीवीके) का दामन थाम लिया था। इन चार पूर्व मंत्रियों में सी विजयभास्कर (सीवी) और एमआर विजयभास्कर (एमआरवी) शामिल थे, जिन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया और AIADMK छोड़ने के बाद टीवीके में शामिल हो गए। इनके साथ दो अन्य पूर्व मंत्री एमएसएम आनंदन और सुश्री एस. वलारमथी के अलावा कई पूर्व विधायक, डिप्टी मेयर, जिला सचिव और पदाधिकारी भी टीवीके में शामिल हुए। AIADMK के ये सभी नेता ममलापुरम के एक स्टार होटल में टीवीके के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों केए सेंगोट्टैयान, आधव अर्जुन, आनंद, अरुणराज, रमेश और अन्य की मौजूदगी में टीवीके में शामिल हुए थे।
कैबिनेट बैठक में बाहरी लोगों के शामिल होने पर भड़की भाजपा
वहीं, तमिलनाडु की भाजपा यूनिट ने हाल में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में दो व्यक्तियों की कथित मौजूदगी पर आपत्ति जताते हुए इसे गोपनीयता की संवैधानिक शपथ का उल्लंघन बताया और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से इस कथित प्रोटोकॉल उल्लंघन पर कार्रवाई की मांग की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने जॉन अरोकियासामी और विष्णु रेड्डी का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि इन अनधिकृत व्यक्तियों ने मंत्रिमंडल की बैठक में हिस्सा लेकर प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया।
'दोनों मंत्री नहीं, इसलिए बैठक में नहीं जा सकते'
उन्होंने दावा किया कि ये दोनों मंत्री नहीं हैं और इसलिए उन्हें मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होने का अधिकार नहीं था। नागेंद्रन ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, ''मैंने राज्यपाल आर्लेकर से इस मामले में उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।'' इस दौरान पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नारायणन तिरुपति और तमिलनाडु प्रभारी अरविंद मेनन भी उनके साथ मौजूद थे। राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि हाल में हुई तमिलनाडु मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रियों के अलावा दो निजी व्यक्ति भी शामिल हुए, जो ''एक अवैध कृत्य और गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन'' है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस


