'RSS के गोद लिए बच्चे हैं थलपति विजय,' DMK ने एक फोटो शेयर कर बोल दिया बड़ा हमला

लाइव हिन्दुस्तान, चेन्नई
Follow us on Google News
share

दरअसल, विजय ने जीत के बाद तमिलनाडु विधानसभा में हाथों को गले के पास ले जाते हुए एक इशारा किया था, जोकि काफी वायरल हो गया था। इसी को लेकर अब डीएमके ने एक फोटो लगाई है।

Thalapathy Vijay is the RSS Adopted child DMK shared Photo and Attack Tamil Nadu CM
एक फोटो शेयर करके विजय को आरएसएस का गोद लिया हुआ बच्चा बता दिया है।

तमिलनाडु में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़कर जीत हासिल करने वाली थलपति विजय की टीवीके और डीएमके के बीच लगातार बयानबाजी जारी है। डीएमके विजय सरकार पर हमलावर है। इस बीच, एक नई तस्वीर के जरिए डीएमके ने थलपति विजय पर निशाना साधा है। डीएमके की आईटी विंग के हैंडल ने एक्स पर एक फोटो शेयर करके विजय को आरएसएस का गोद लिया हुआ बच्चा बता दिया है।

दरअसल, विजय ने जीत के बाद तमिलनाडु विधानसभा में हाथों को गले के पास ले जाते हुए एक इशारा किया था, जोकि काफी वायरल हो गया था। इसी को लेकर अब डीएमके ने एक फोटो लगाई है। इसमें आरएसएस के झंडे सलाम वाले पोज से विजय के हाथ वाले स्टेप की तुलना की गई है। इस पर डीएमके आईटी विंग ने एक्स पर लगा, ''उन्होंने सही कहा है कि वह विजय हैं आरएसएस द्वारा गोद लिया गया बच्चा।'' इसमें विजय भी आरएसएस वाली पैंट में नजर आ रहे हैं।

स्टालिन भी कर चुके हैं ऐसा ही इशारा?

डीएमके ने जब विजय पर निशाना साधा तो टीवीके ने भी पलटवार किया। इसी साल मार्च महीने में जब एमके स्टालिन मुख्यमंत्री थे और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव होने वाले थे, जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया था कि क्या शीट शेयरिंग पर बातचीत खत्म हो गई है? तब उन्होंने भी हाथों से गले के पास ले जाते हुए इशारा किया था, जिसके जरिए उन्होंने बताया था कि हां मामला सुलझ गया है। यानी कि सीट शेयरिंग हो गई है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात

इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने मंगलवार को अमरावती में आंध्र प्रदेश के अपने समकक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की और चेन्नई के लिए कृष्णा नदी से अतिरिक्त पानी छोड़ने का अनुरोध किया। विजय ने नायडू के आवास पर उनसे मुलाकात की और गोदावरी-कावेरी नदी जोड़ो परियोजना के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने का भी आग्रह किया क्योंकि इससे सभी दक्षिणी राज्यों को लाभ होगा, खेती में मदद मिलेगी और पेयजल सुरक्षा मजबूत होगी। इसके साथ ही, विजय ने कहा कि तमिलनाडु में सतही जल संसाधनों की कमी है और वह अपनी 30 प्रतिशत से अधिक जल जरूरतों के लिए पड़ोसी राज्यों पर निर्भर है।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News'RSS के गोद लिए बच्चे हैं थलपति विजय,' DMK ने एक फोटो शेयर कर बोल दिया बड़ा हमला