साल में 3 LPG सिलेंडर मुफ्त देंगे थलपति विजय, महिलाओं के लिए डीलक्स बस भी फ्री

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

घरेलू रसोई के बजट को राहत देने के मकसद से लाई जा रही इस स्कीम से तमिलनाडु के लगभग 1.3 करोड़ परिवारों को सीधा लाभ पहुंचेगा। CM विजय ने विधानसभा में इसकी घोषणा की है।

thalapathy vijay
स्कीम से तमिलनाडु के लगभग 1.3 करोड़ परिवारों को लाभ पहुंचेगा

तमिलनाडु में थलपति विजय ने महिलाओं के लिए बड़ा खजाना खोल दिया है। राज्य की महिलाओं को अब जल्द ही साल में 3 LPG सिलेंडर मुफ्त में मिलेंगे। मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने सोमवार को विधानसभा में इसकी घोषणा है। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख ने महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा को और बढ़ाने की भी घोषणा की है।

इससे पहले CM विजय ने विधानसभा में सोमवार को कई नई कल्याणकारी योजनाओं का ऐलान किया। विजय ने ऐलान किया है कि 'अन्नापूरणई सुपर सिक्स' के तहत सालाना 2.5 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों को हर साल तीन मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे। यह योजना अगले साल जनवरी में पोंगल के मौके पर शुरू हो जाएगी।

1.30 करोड़ परिवारों को फायदा

योजना के तहत सरकार सिलेंडर खरीदने पर खर्च की गई राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी। इस योजना से करीब 1.30 करोड़ परिवारों को फायदा मिलने का अनुमान है। जानकारी के मुताबिक विजय सरकार इस योजना पर हर साल करीब 4,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में कहा है कि खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की स्थिति और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। ऐसे में सरकार जनता से किया गया वादा पूरा करते हुए यह राहत दे रही है।

विजय ने कहा, “खाड़ी क्षेत्र में युद्ध जैसी परिस्थितियों और रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। इसे ध्यान में रखते हुए, वित्तीय चुनौतियों के बावजूद जनता का बोझ कम करने, उनके कल्याण की रक्षा करने और लोगों से किया गया वादा पूरा करने के लिए सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर पर होने वाला खर्च वहन करने का फैसला किया है।"

महिलाओं और ट्रांसजेंडर को तोहफा

विजय सरकार ने महिलाओं की 'वेट्री पयानम' योजना का दायरा भी बढ़ा दिया है। अब महिलाएं सिर्फ साधारण बसों में ही नहीं, बल्कि एक्सप्रेस, एलएसएस (LSS), डीलक्स और इंटर-डिस्ट्रिक्ट सरकारी बसों में भी मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इस योजना का लाभ ट्रांसजेंडर व्यक्ति भी उठा सकेंगे।

विजय ने कहा है कि यह योजना 2 अक्टूबर से लागू होगी। CM विजय ने अपने संबोधन में कहा, "महिलाओं की यात्रा की आजादी उनकी आर्थिक स्वतंत्रता और परिवार की प्रगति की नींव है। तमिलनाडु की किसी भी महिला को सिर्फ यात्रा खर्च की वजह से अवसरों से वंचित नहीं होना चाहिए।"

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसाल में 3 LPG सिलेंडर मुफ्त देंगे थलपति विजय, महिलाओं के लिए डीलक्स बस भी फ्री