ये तो टोल भी पार कर जाएगी... टेस्ला की उड़ने वाली कार, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

लाइव हिन्दुस्तान
share

एक दूसरे डेमो में कार तेज रफ्तार से कई कारों की लाइन की ओर बढ़ी, फिर हवा में उड़ कर उनके ऊपर से किकफ्लिप करते हुए दूसरी तरफ सुरक्षित लैड कर गई।

Tesla Roadster Flying car
टेस्ला की फ्लाइंग कार को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़।

एलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला ने गुरुवार को एक लाइवस्ट्रीम इवेंट में अपनी नेक्स्ट जेन रोडस्टर कार पेश की। इसके डेमो में कार ने ऐसा कमाल दिखाया कि देखने वाले हैरान रह गए। कार एक रैंप पर चढ़ते हुए उल्टी हो गई, फिर हवा में उड़ने लगी। इसके निचले हिस्से में लगे थ्रस्टर्स चालू हुए और कार हवा में कलाबाजी खाते हुए वापस जमीन पर उतर गई।

एक दूसरे डेमो में कार तेज रफ्तार से कई कारों की लाइन की ओर बढ़ी, फिर हवा में उड़ कर उनके ऊपर से किकफ्लिप करते हुए दूसरी तरफ सुरक्षित लैड कर गई।

यह नजारा किसी साइंस-फिक्शन फिल्म से कम नहीं था। लेकिन इंटरनेट को इस उड़ती और हवा में कलाबाजी करती कार का मजाक बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। कुछ ही मिनटों में टेस्ला की इस कार को सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई।

टेस्ला की कार उड़ी, मीम्स का तूफान आया

वैसे तो कई विदेशी सोशल मीडिया हैंडल पर टेस्ला की उड़ने वाली कार पर मीम्स बने हैं, लेकिन मजेदार अपने देसी वाले ही हैं।

एक यूजर ने AI से बना वीडियो बनाया और बताया कि भारत में टेस्ला का कार उड़ तो जाएगी, लेकिन हवा में उसके साथ क्या होगा, वो आप खुद ही देख लीजिए।

दूसरे यूजर ने टेस्ला की फ्लाइंग कार को टोल बूथ के ऊपर से फ्लिप कर के उड़ते हुए दिखाया गया है, जिस पर कई लोगों ने कॉमेंट किया- 'ये तो टोल भी पार कर जाएगी।'

एक और यूजर ने एक AI वीडियो पोस्ट किया, जिसमें आगे पुलिस की नाकेबंदी और सामने आ रही टेस्ला रोडस्टर अचानक हवा में उड़ती है और पुलिस को चकमा दे कर हवा-हवाई हो जाती है।

एक यूजर ने एक फोटो पोस्ट कर दिखाया कि आने वाले समय में फूड आउटलेट भी उड़ने वाली गाड़ियों के लिहाज से हवा में ही बनाई जाएंगी।

X पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट कर बताया कि रोडस्टर कार का सड़क पर पहला दिन कैसा होगा।

Shubham Sharma

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
शुभम शर्मा साल 2017 से पत्रकारिता और मीडिया जगत में काम कर रहे हैं। टीवी में इनपुट असाइनमेंट से शुरुआत करते हुए डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक का अनुभव। TV9 भारतवर्ष और मनीकंट्रोल हिंदी (Network 18) जैसे बड़े संस्थानों के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर खबरों को आप तक पहुंचाने के काम कर रहे हैं। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsये तो टोल भी पार कर जाएगी, टेस्ला की उड़ने वाली कार, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ