कश्मीर छोड़कर भागे नहीं हैं पहलगाम के आतंकवादी! इस प्लान से मचाया बैसरन में कत्ल-ए-आम

कश्मीर छोड़कर भागे नहीं हैं पहलगाम के आतंकवादी! इस प्लान से मचाया बैसरन में कत्ल-ए-आम

संक्षेप:

जांच कर रहीं एजेंसियों ने हमले में बचे लोगों और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए हैं। खबर है कि आतंकवादियों ने अंदर आने और बाहर जाने वाले गेट्स को ब्लॉक कर दिया था और बैसरन में पर्यटकों को ट्रैप कर दिया था।

May 01, 2025 01:56 pm ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हमला करने वाले आतंकवादियों को लेकर नई जानकारी सामने आई है। खबर है कि हमले में शामिल रहे आतंकवादी अब भी कश्मीर में ही सक्रिय हैं और छिपे हुए हैं। हालांकि, भारतीय सेना या जम्मू और कश्मीर पुलिस की ओर से इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। आतंकियों ने 22 अप्रैल को 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, NIA सूत्रों ने दावा किया है कि इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि पहलगाम हमले में शामिल आतंकी दक्षिण कश्मीर में छिपे हुए हैं और सक्रिय हैं। सूत्रों का कहना है कि इस बात की भरोसेमंद जानकारी है कि क्षेत्र में और भी आतंकवादी छिपे हो सकते हैं। उनका कहना है कि शक जताया जा रहा है कि बैसरन में हुए हमले के दौरान और भी आतंकवादी दूरी पर मौजूद थे और संभावित रूप से आतंकियों को कवर फायर देकर बचाने की कोशिश कर सकते थे।

जांच कर रहीं एजेंसियों ने हमले में बचे लोगों और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए हैं। खबर है कि आतंकवादियों ने अंदर आने और बाहर जाने वाले गेट्स को ब्लॉक कर दिया था और बैसरन में पर्यटकों को ट्रैप कर दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र बताते हैं कि इस हमले में 4 आतंकवादी शामिल थे। इनमें से 2 मुख्य दरवाजे से अंदर आए और 1 बाहर जाने वाले गेट पर मौजूद था। जबकि, चौथा आतंकी बैकअप के तौर पर जंगल में छिपा हुआ था।

इसके बाद तीन आतंकियों ने भीड़ पर अचानक गोलीबारी कर दी। रिपोर्ट के अनुसार, 2 आतंकी सेना की वर्दी में थे। जबकि, तीसरा कश्मीर के पारंपरिक कपड़ों में था। शुरुआत में बाहर जाने वाले रास्ते पर गोलियां चलाई गई थीं, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई और सैलानी अंदर आने वाले गेट की तरफ भागे। उस दौरान वहां पहले से मौजूद दो आतंकवादियों ने उनपर हमला कर दिया।

कहा जा रहा है कि सबसे ज्यादा मौतें चाय और भेलपुरी के स्टॉल के पास हुई हैं, जहां पहले से कई पर्यटक मौजूद थे। हमले को अंजाम देने के बाद आतंकवादी मैदान के की दीवार फांदकर फरार हो गए। खबरें हैं कि आतंकवादियों ने इस हमले से पहले 15 अप्रैल को तीन स्थानों की रेकी की थी।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।