Hindi NewsIndia NewsTerrorists hiding in village of Udhampur security forces search operation route Pakistani terrorists
उधमपुर के गांव में छिपे आतंकवादी, तलाश में जुटे सुरक्षा बल; पाक आतंकियों के लिए क्यों खास ये मार्ग?

उधमपुर के गांव में छिपे आतंकवादी, तलाश में जुटे सुरक्षा बल; पाक आतंकियों के लिए क्यों खास ये मार्ग?

संक्षेप:

जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि एसओजी की एक टीम ने आतंकवादियों का मुकाबला किया। अंधेरे और दुर्गम इलाके के कारण जंगल में तलाश अभियान में बाधाएं आ रही हैं

Dec 16, 2025 02:51 pm ISTAmit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, उधमपुर
share Share
Follow Us on

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के मजालता क्षेत्र में स्थित सोहन गांव के घने जंगलों में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है। सोमवार शाम को शुरू हुई मुठभेड़ में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) का एक जवान अमजद पठान शहीद हो गया, जबकि एक आतंकवादी के घायल होने की आशंका है। इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने छिपे हुए आतंकवादियों की मंगलवार को फिर से तलाश शुरू कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोमवार को हुई मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी गोली लगने से मामूली रूप से घायल हो गए थे और माना जा रहा है कि एक आतंकवादी भी घायल हुआ है। अधिकारी ने बताया कि छिपे हुए आतंकवादियों की तलाश के लिए इलाके में अभियान फिर से शुरू कर दिया गया है। घेराबंदी को और मजबूत किया गया है।” उन्होंने बताया कि पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम श्वान दस्ते की मदद से तलाश अभियान चला रहे हैं।

सोमवार को उधमपुर के मजालता क्षेत्र के सोआन गांव में उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर तलाश अभियान शुरू किया। माना जाता है कि ये आतंकवादी पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से हैं। अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ शाम करीब छह बजे शुरू हुई और कुछ समय तक जारी रही। इस दौरान एसओजी के जवान अमजद पठान घायल हो गए। बाद में, पुंछ जिले के मेंढर क्षेत्र के साल्वा गांव निवासी पठान की मृत्यु हो गई।

जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि एसओजी की एक टीम ने आतंकवादियों का मुकाबला किया। अंधेरे और दुर्गम इलाके के कारण जंगल में तलाश अभियान में बाधाएं आ रही हैं। उधमपुर का बसंतगढ़ उस मार्ग पर स्थित है, जिसका इस्तेमाल पाकिस्तानी आतंकवादी अमूमन कठुआ के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र से घुसपैठ कर जम्मू के डोडा और किश्तवाड़ जिलों से होते हुए कश्मीर घाटी में जाने के लिए करते हैं।

सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, पाकिस्तान से प्रशिक्षित आतंकी कठुआ जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पार करके ऊपरी इलाकों से होते हुए उधमपुर के बसंतगढ़ पहुंचते हैं। यहां से वे डोडा, किश्तवाड़ जिलों की ओर बढ़ते हैं और आगे कश्मीर घाटी में घुसकर आतंकी गतिविधियां चलाते हैं। घने जंगल, ऊंची पहाड़ियां और प्राकृतिक गुफाएं आतंकियों को छिपने और मूवमेंट के लिए आदर्श जगह प्रदान करती हैं।

पिछले कुछ वर्षों में बसंतगढ़ क्षेत्र में कई मुठभेड़ें हो चुकी हैं, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद और अन्य पाकिस्तानी संगठनों से जुड़े आतंकी मारे गए हैं। यह मार्ग इसलिए खास है क्योंकि यह जम्मू क्षेत्र को कश्मीर घाटी से जोड़ता है, जिससे आतंकी आसानी से दक्षिण कश्मीर या अन्य हिस्सों में पहुंच सकते हैं। सुरक्षा बलों ने इस रूट पर निगरानी बढ़ा दी है, लेकिन दुर्गम भूभाग के कारण चुनौतियां बनी हुई हैं।

(इनपुट एजेंसी)

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar
अमित कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में नौ वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान डिजिटल के साथ जुड़ने से पहले अमित ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है। अमित ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला (डिजिटल) से की। इसके अलावा उन्होंने वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में काम किया है, जहां उन्होंने न्यूज रिपोर्टिंग व कंटेंट क्रिएशन में अपनी स्किल्स को निखारा। अमित ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर (MA) किया है। अपने पूरे करियर के दौरान, अमित ने डिजिटल मीडिया में विभिन्न बीट्स पर काम किया है। अमित की एक्सपर्टीज पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेट रिपोर्टिंग और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई है। अमित नई मीडिया तकनीकों और पत्रकारिता पर उनके प्रभाव को लेकर काफी जुनूनी हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।