Hindi NewsIndia NewsTerrorist module crackdown dry fruit vendor summoned for questioning died of burn injuries
आतंकवाद मामले में जिस मेवा विक्रेता को पुलिस ने बुलाया, उसने खुद को आग लगी ली; मौत

आतंकवाद मामले में जिस मेवा विक्रेता को पुलिस ने बुलाया, उसने खुद को आग लगी ली; मौत

संक्षेप: पुलिस ने आतंकवादी मॉड्यूल मामले में पूछताछ के लिए बिलाल अहमद वानी और उसके बेटे जसीर बिलाल को हिरासत में लिया था। उन्होंने बताया कि बिलाल को बाद में रिहा कर दिया गया था जबकि उसका बेटा पूछताछ के लिए हिरासत में है।

Mon, 17 Nov 2025 11:00 AMNiteesh Kumar भाषा
share Share
Follow Us on

आतंकवादी मॉड्यूल मामले में पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद मेवा विक्रेता ने खुद को आग लगा ली। सोमवार को श्रीनगर के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बिलाल अहमद वानी ने रविवार को काजीगुंड में खुद को आग लगा ली थी। अनंतनाग के हॉस्पिटल में रविवार देर रात उसकी हालत बिगड़ने पर उसे एसएमएचएस अस्पताल रेफर कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि वानी ने आधी रात के बाद दम तोड़ दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:डॉक्टर शरीर पर RDX बांध रहा, कश्मीर की परेशानी लाल किले के सामने गूंजी: महबूबा

पुलिस ने आतंकवादी मॉड्यूल मामले में पूछताछ के लिए वानी और उसके बेटे जसीर बिलाल को हिरासत में लिया था। उन्होंने बताया कि बिलाल को बाद में रिहा कर दिया गया था जबकि उसका बेटा पूछताछ के लिए हिरासत में है। वानी सफेदपोश आतंकवादी मॉड्यूल मामले में मुख्य आरोपी के रूप में सामने आए डॉ. मुजफ्फर राठेर का पड़ोसी है। माना जा रहा है कि मुजफ्फर फिलहाल अफगानिस्तान में है, जबकि उसके छोटे भाई डॉ. अदील राठेर को 6 नवंबर को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया था।

साजिश में शामिल कश्मीरी युवक गिरफ्तार

दूसरी ओर, एनआईए ने लाल किला के नजदीक बम विस्फोट मामले में आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर उन नबी के साथ साजिश में शामिल रहे कश्मीर के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दिल्ली में हुए धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हुए। विस्फोट में इस्तेमाल कार आमिर राशिद अली के नाम पर रजिस्टर्ड थी और उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस से मामला अपने हाथ में लेने के बाद NIA ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया था। जांच में खुलासा हुआ है कि जम्मू-कश्मीर के पंपोर के संबूरा निवासी आरोपी ने आत्मघाती हमलावर उमर के साथ मिलकर आतंकी हमला करने की साजिश रची थी।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।