पंजाब-दिल्ली को दहलाने का था प्लान, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़; पाकिस्तान से कनेक्शन

Feb 11, 2026 04:31 pm ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान, चण्डीगढ़
share

गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित अपने हैंडलर के सीधे संपर्क में था। यह हैंडलर पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क के इशारे पर काम कर रहा था। आरोपी को इंटरनेट कॉलिंग और सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए निर्देश दिए जा रहे थे।

पंजाब-दिल्ली को दहलाने का था प्लान, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़; पाकिस्तान से कनेक्शन

अमृतसर में स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल ने पाकिस्तान समर्थित एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान एक रिमोट कंट्रोल आईईडी, एक विदेशी निर्मित पिस्तौल और भारी संख्या में जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस आईईडी का इस्तेमाल पंजाब और दिल्ली समेत कई राज्यों में हमलों के लिए किया जाना था। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से इस साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि बरामद आतंकी खेप सीमा पार से पाकिस्तान की ओर से भेजी गई थी।

पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था आरोपी

गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित अपने हैंडलर के सीधे संपर्क में था। यह हैंडलर पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क के इशारे पर काम कर रहा था। आरोपी को इंटरनेट कॉलिंग और सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए निर्देश दिए जा रहे थे। वह एन्क्रिप्टेड डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी से बचते हुए आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहा था। बरामद रिमोट कंट्रोल आईईडी का इस्तेमाल किसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए किया जाना था।

पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस आतंकी नेटवर्क के आगे और पीछे के सभी लिंक का पता लगाया जा सके। जांच में यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस मॉड्यूल से जुड़े और कितने लोग सक्रिय हैं और किन-किन क्षेत्रों को निशाना बनाने की योजना थी।

पंजाब में रोज बरामद हो रही हथियारों की खेप

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई लगातार पंजाब का माहौल बिगाड़ने की फिराक में है। एक दिन पहले भी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा समर्थित एक बड़ी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया था। पुलिस ने आरडीएक्स से बने एक आईईडी को बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जो सीधे तौर पर आतंकी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। वहीं अमृतसर से ही बॉर्डर पार से भेजे गए दो हैंड ग्रेनेड सहित पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।

रिपोर्ट: मोनी देवी

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।