जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, एक प्रवासी मजदूर की मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला हुआ है। आंतकियों ने दो प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया गया है। एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। आतंकियों की तलाश की जा रही है।

Jammu Kahsmir Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया गया है। शुक्रवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के केल्लम इलाके में आतंकवादियों ने गैर कश्मीरी मजदूरों के ऊपर फायरिंग की। इस हमले में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों पीड़ितों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन एक की यहीं पर मौत हो गई। इसके बाद दूसरे को अनंतनाग भेजा गया है। आतंकवादियों की तलाश जारी है। पिछले 10 दिनों में घाटी में यह दूसरा आतंकी हमला है। इससे पहले अनंतनाग में एक पुलिसकर्मी को निशाना बनाया गया था।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों मजदूरों की पहचान कर ली गई है। मृतक का नाम दीपक है, वह छत्तीशगढ़ के रहने वाले थे। वहीं घायल की पहचान भूपेंद्र के रूप में हुई है, जो कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।
बता दें, जम्मू-कश्मीर में पिछले काफी समय से गैर-कश्मीरी लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। पहलगाम हमले के पहले भी कश्मीर में इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण में काम करने वाले मजदूरों को निशाना बनाया जाता रहा है। पहलगाम हमले में भी बाहर से आए पर्यटकों को ही निशाना बनाया गया था। यह हमला ऐसे समय में ंहुआ है, जब अमरनाथ यात्रा जारी है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को और भी ज्यादा मजबूत किया गया है।


