वैन डाइक पर लगा आतंकवादी चार्ज NIA ने हटाया? सरकार की तरफ से आया जवाब

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली।
Follow us on Google News
share

इससे पहले अमेरिकी नागरिक के परिवार ने कहा था कि भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के सामने यह मुद्दा उठाया है।

Terrorism charges against Matthew VanDyke dropped NIA decision follows meeting with Sergio Gor
एनआईए ने अमेरिकी नागरिक पर लगा आतंकवादी वाला अभी भी जारी है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरन वैन डाइक के खिलाफ लगे आतंकी आरोपों को नहीं हटाया है। सरकारी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। आपको बता दें कि डाइक को 6 यूक्रेनियन नागरिकों के साथ हिरासत में लिया गया था। इन सभी पर हथियारों के इस्तेमाल और ड्रोन युद्ध की ट्रेनिंग देने के लिए म्यांमार में गैर-कानूनी रूप से घुसने का आरोप था। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की भारत सरकार के विदेश सचिव विक्रम मिसरी और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ बैठक के बाद भी एनआईए अपने फैसले पर अडिग है।

इससे पहले अमेरिकी नागरिक के परिवार ने कहा था कि भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के सामने यह मुद्दा उठाया है। उस समय रुबियो दिल्ली के दौरे पर थे। वैन डाइक के परिवार ने उनकी सेहत और जेल की स्थितियों को लेकर चिंता जताते हुए तत्काल राजनयिक दखल की मांग की थी।

डाइक के NGO सन्स ऑफ लिबर्टी इंटरनेशनल ने दावा किया था कि डाइक ने कथित तौर पर 6 मई को भूख हड़ताल शुरू की थी, जिसे उन्होंने 18 जून को खत्म करने की कोशिश की। उन्होंने जेल में मिलने वाले खानों का विरोध किया था और अपनी डाइट के हिसाब से खाना देने की मांग की थी।

परिवार ने बताया कि मिस्टर वैन डाइक को 6 अप्रैल को NIA मुख्यालय से दिल्ली की तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। इस दौरान उनके पैर में चोट थी, नजर कमजोर हो रही थी और उन्हें उनकी दवाइयां भी नहीं मिल पा रही थीं।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsवैन डाइक पर लगा आतंकवादी चार्ज NIA ने हटाया? सरकार की तरफ से आया जवाब