'लेटर बम' पर बोले शरद पवार- चिट्ठी में सिर्फ आरोप, सबूत नहीं, ट्रांसफर से पहले क्यों नहीं बोले?

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिशनर परमबीर सिंह की चिट्ठी से महाराष्ट्र की राजनीति में सरगर्मी बढ़ने के बाद एनसीपी चीफ शरद पवार ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि परमबीर सिंह की चिट्ठी...

'लेटर बम' पर बोले शरद पवार- चिट्ठी में सिर्फ आरोप, सबूत नहीं, ट्रांसफर से पहले क्यों नहीं बोले?

maharashtra government

| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
YouTubeFollow us on Google News

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिशनर परमबीर सिंह की चिट्ठी से महाराष्ट्र की राजनीति में सरगर्मी बढ़ने के बाद एनसीपी चीफ शरद पवार ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि परमबीर सिंह की चिट्ठी में सिर्फ आरोप लगाए गए हैं। उसमें यह नहीं बताया गया कि पैसा कहां गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को जांच पर फैसला लेने का पूरा अधिकार है और यह भी साफ कर दिया कि सचिन वाझे की नियुक्ति खुद परमबीर सिंह ने की थी। बता दें कि परमबीर सिंह ने अपनी चिट्ठी में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। परमबीर सिंह ने कहा कि अनिल देशमुख ने सचिन वझे को अपने पास बुलाया था और उनके लिए हर महीने होटल, रेस्तरां, बीयर बार व अन्य जगहों से 100 करोड़ रुपये की उगाही करने को कहा था। इसके बाद से ही महाराष्ट्र सरकार में शामिल कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल भी अनिल देशमुख का इस्तीफा मांग रहे हैं। 

चिट्ठी में आरोप हैं लेकिन सबूत नहीं: शरद पवार

चिट्ठी में आरोप है लेकिन सबूत नहीं हैं, चिट्ठी में यह नहीं लिखा कि पैसा कहां गया: शरद पवार

Share

जांच के लिए सीएम को फैसला लेने का अधिकार: शरद पवार

जांच के लिए सीएम को फैसला लेने का अधिकार: शरद पवार

Share

हटाए जाने के बाद क्यों आरोप लगा रहे हैं परमबीर: शरद पवार

कमिश्नर पद से हटाए जाने के बाद परमबीर आरोप क्यों लगा रहे हैं: शरद पवार

Share

वाझे की नियुक्ति गृह मंत्री-सीएम ने नहीं की: शरद पवार

वाझे की नियुक्ति सीएम और गृह मंत्री ने नहीं की, वाझे का निलंबन खत्म करने का फैसला परमबीर का था: शरद पवार
 

Share

देशमुख पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं: शरद पवार

शरद पवार ने कहा कि अनिल देशमुख पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चिट्ठी पर परमबीर सिंह से हस्ताक्षर नहीं हैं।

Share

अनिल देशमुख तुरंत इस्तीफा दें, केंद्र सरकार करें मामले की जांच: राज ठाकरे

अनिल देशमुख को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रमुख मुद्दा एक कारोबारी के घर के बाहर विस्फोटक से भरा वाहन खड़ा करना है। मैं केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करता हूं। राज्य सरकार इस मामले की जांच नहीं कर सकती: राज ठाकरे, मनसे प्रमुख

Share

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

Share

मनसुख हिरेन की मौत के मामले में महाराष्ट्र एटीएस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

Share

जयंत पाटिल बोले- अनिल देशमुख को हटाने का सवाल ही नहीं

Share

परमबीर की चिट्ठी के बाद महाराष्ट्र सरकार पर खतरा? दिल्ली में शरद पवार संग नेताओं की बड़ी बैठक

परमबीर की चिट्ठी के बाद महाराष्ट्र सरकार में सबकुछ ठीक नहीं? दिल्ली में शरद पवार संग नेताओं की बड़ी बैठक

Share

महाराष्ट्र: लेटर बम पर घमासान के बीच उद्धव सरकार को परमबीर सिंह का जवाब- मेरी ही आईडी से गया मेल

परमबीर सिंह ने कहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र मेरी ईमेल आईडी से भेजा गया था। 

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsnational'लेटर बम' पर बोले शरद पवार- चिट्ठी में सिर्फ आरोप, सबूत नहीं, ट्रांसफर से पहले क्यों नहीं बोले?