Hindi NewsIndia NewsTen women fall ill after delay in distribution of food gifts at CM meet
भोजन और उपहार वितरण में देरी के बाद 10 महिलाएं बीमार, सीएम सिद्दारमैया भी कार्यक्रम में थे मौजूद

भोजन और उपहार वितरण में देरी के बाद 10 महिलाएं बीमार, सीएम सिद्दारमैया भी कार्यक्रम में थे मौजूद

संक्षेप:

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में सोमवार को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के एक कार्यक्रम में संदिग्ध ‘हाइपोग्लाइसीमिया’ और निर्जलीकरण के कारण 10 महिलाएं कथित तौर पर बीमार पड़ गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Oct 20, 2025 10:11 pm ISTDeepak लाइव हिन्दुस्तान, मंगलुरु
share Share
Follow Us on

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में सोमवार को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के एक कार्यक्रम में संदिग्ध ‘हाइपोग्लाइसीमिया’ और निर्जलीकरण के कारण 10 महिलाएं कथित तौर पर बीमार पड़ गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पुत्तूर शहर में स्थानीय विधायक अशोक कुमार राय द्वारा ‘अशोक जन मन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उसके मुताबिक यह घटना कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित हजारों लोगों को भोजन और उपहार वितरित करने में कथित देरी के बाद हुई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि भीड़ और उमस भरे मौसम के कारण महिलाओं को ‘हाइपोग्लाइसीमिया’ (रक्त शर्करा के स्तर में गिरावट) और निर्जलीकरण की आशंका थी। उनमें से तीन को ‘आईवी फ्लूड’ दिया गया, जबकि सात अन्य को बाह्य रोगी के रूप में इलाज किया गया और बाद में छुट्टी दे दी गई।

जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग पहुंचे, जिसके कारण वितरण प्रक्रिया में देरी होने के कारण भीड़भाड़ और भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। चिकित्सकों ने कहा कि उसम और निर्जलीकरण के कारण संभवतः कुछ लोग बेहोश हो गए। बाद में आयोजकों ने इस घटना पर खेद व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि भविष्य के कार्यक्रमों में ऐसी चूक नहीं की जाएगी।