तेल अवीव में 10 जोरदार धमाकों से दहशत, ईरान ने इजरायल और अमेरिका को दी चेतावनी; टॉप-5

Mar 08, 2026 06:59 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share

Top News Today: मध्य पूर्व में जारी भीषण युद्ध के बीच इजरायली सेना ने ईरान से दागी गई नई बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाने की पुष्टि की है। इसके तुरंत बाद रविवार को तेल अवीव के आसमान में कम से कम 10 जोरदार विस्फोटों की गूंज सुनाई दी, जिससे शहर में सायरन बज उठे और लोग बम शेल्टर की ओर भागे।

तेल अवीव में 10 जोरदार धमाकों से दहशत, ईरान ने इजरायल और अमेरिका को दी चेतावनी; टॉप-5

Top News Today: मध्य पूर्व में जारी भीषण युद्ध के बीच इजरायली सेना ने ईरान से दागी गई नई बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाने की पुष्टि की है। इसके तुरंत बाद रविवार को तेल अवीव के आसमान में कम से कम 10 जोरदार विस्फोटों की गूंज सुनाई दी, जिससे शहर में सायरन बज उठे और लोग बम शेल्टर की ओर भागे। इस बीच ईरान ने बड़ा दावा किया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने रविवार को ऐलान किया कि ईरानी सेनाएं अमेरिका और इजरायल के खिलाफ मौजूदा गति से कम से कम छह महीने तक तीव्र युद्ध लड़ने में पूरी तरह सक्षम हैं। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...

तेल अवीव में 10 जोरदार धमाकों से दहशत

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी भीषण संघर्ष के बीच तेल अवीव में रविवार को कम से कम 10 बड़े धमाकों की गूंज सुनाई दी। इजरायली सेना ने पुष्टि की कि ईरान से दागी गई नई बैलिस्टिक मिसाइलों का पता चला है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, आसमान में मिसाइलों और इंटरसेप्टर सिस्टम के बीच टकराव से ये विस्फोट हुए। आईडीएफ ने बताया कि एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह सक्रिय हैं और खतरे को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नादव शोशानी ने मीडिया ब्रीफिंग में दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमता में क्षेत्रीय स्तर पर भारी गिरावट आई है, खासकर उसकी मिसाइल और नौसेना शक्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

ताइवान के आसपास 7 चीनी पीएलए विमान और 7 जहाज

मिडिल ईस्ट में युद्ध की आग भड़कने के बीच एशिया में भी टेंशन बढ़ गई है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार सुबह 6 बजे (स्थानीय समय) अलर्ट जारी करते हुए बताया कि ताइवान के आसपास 7 चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के विमान देखे गए हैं। साथ ही क्षेत्रीय जलक्षेत्र में 7 चीनी नौसैनिक जहाज भी मौजूद पाए गए। यह घटना ऐसे समय हुई है जब वैश्विक स्तर पर युद्ध की आशंका बढ़ रही है। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिका-इजरायल के खिलाफ 6 महीने तक लड़ने को तैयार

संघर्ष के दूसरे सप्ताह में प्रवेश करने के साथ ईरान ने मजबूत रुख अपनाया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने रविवार को दावा किया कि ईरानी सेनाएं अमेरिका और इजरायल के खिलाफ कम से कम छह महीने तक युद्ध लड़ने में पूरी तरह सक्षम हैं। आईआरजीसी के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी ने कहा कि अब तक पहली और दूसरी पीढ़ी की मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन आने वाले दिनों में उन्नत लंबी दूरी की मिसाइलों को तैनात किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

केरल सीएम पिनराई विजयन का ईरान को खुला समर्थन

पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इजरायल गठबंधन के बीच चल रही जंग ने वैश्विक राजनीति के साथ भारत की घरेलू राजनीति को भी प्रभावित किया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने ईरान का खुलकर समर्थन किया है और अमेरिका-इजरायल को 'इंपीरियलिस्ट' करार देते हुए भारत को ईरान के पक्ष में खड़े होने की अपील की है। उन्होंने इजरायल के हमलों की कड़ी निंदा की और खाड़ी क्षेत्र में भारतीय प्रवासियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। इस पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे 'तुष्टीकरण की राजनीति' करार दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने थामा जदयू का दामन

बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर! मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को पटना में जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण कर ली। जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संजय झा, ललन सिंह, श्रवण कुमार, बिजेंद्र यादव समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में निशांत को संगठन में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि उन्हें बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।