शादी टूटने से भड़का शख्स, युवती को लगा दिया HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन
पुलिस अधिकारी ने बताया, 'जांच के दौरान जब वह एचआईवी से संक्रमित पाया गया, तो युवती के पिता ने अपनी बेटी की शादी उससे रद्द कर दी।' उन्होंने बताया कि आरोपी ने यह सोचकर ऐसा कदम उठाया कि लड़की उससे शादी कर लेगी।

दराबाद में 24 वर्षीय व्यक्ति ने शादी टूट जाने के बाद 22 वर्षीय युवती को HIV संक्रमित रक्त दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, युवती के माता-पिता ने उस व्यक्ति के एचआईवी संक्रमित पाए जाने के बाद उससे अपनी बेटी की शादी रद्द कर दी थी। यह घटना 11 मार्च को हुई, जब आरोपी ने पीड़िता के घर पर ही उसे जबरन एचआईवी संक्रमित खून का इंजेक्शन लगा दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता रिश्तेदार हैं और पीड़िता के माता-पिता ने पहले अपनी बेटी की शादी आरोपी से तय की थी।
पुलिस के अनुसार, चूंकि उस व्यक्ति के माता-पिता पहले से ही HIV से संक्रमित थे, इसलिए युवती के माता-पिता ने पिछले साल सितंबर में उस व्यक्ति की भी एचआईवी जांच करवाई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'जांच के दौरान जब वह एचआईवी से संक्रमित पाया गया, तो युवती के पिता ने अपनी बेटी की शादी उससे रद्द कर दी।' उन्होंने बताया कि आरोपी ने यह सोचकर ऐसा कदम उठाया कि लड़की उससे शादी कर लेगी और हमेशा के लिए उसके साथ रहेगी।
पुलिस ने बताया कि युवती के पिता की शिकायत के आधार पर पोचारम आईटी कॉरिडोर पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।
HIV के बारे में जानिए
एचआईवी यानी ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस एक ऐसा वायरस है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली पर हमला करता है और इसे धीरे-धीरे कमजोर कर देता है। यह मुख्य रूप से असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई का साझा उपयोग, संक्रमित रक्त चढ़ाने या HIV पॉजिटिव मां से बच्चे में (गर्भावस्था, प्रसव या स्तनपान के दौरान) फैलता है। संक्रमण के शुरुआती चरण में फ्लू जैसे लक्षण दिख सकते हैं जैसे बुखार, थकान, गले में खराश, लसीका ग्रंथियों में सूजन और त्वचा पर चकत्ते, लेकिन कई वर्षों तक कोई लक्षण नहीं भी दिखते। अगर इलाज न हो तो यह एड्स में बदल जाता है, जहां अवसरवादी संक्रमण और कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। वर्तमान में एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी (ART) से वायरस को नियंत्रित किया जा सकता है, जिससे व्यक्ति लंबा और स्वस्थ जीवन जी सकता है।
लेखक के बारे में
Niteesh Kumarपत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
और पढ़ें

