Hindi NewsIndia NewsTelangana Law being considered to cut salaries of government employees who neglect their parents
मां-बाप से गलत बर्ताव करने वाले कर्मचारियों की खैर नहीं, वेतन काटने की तैयारी में यह राज्य सरकार

मां-बाप से गलत बर्ताव करने वाले कर्मचारियों की खैर नहीं, वेतन काटने की तैयारी में यह राज्य सरकार

संक्षेप:

तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार अब माता-पिता के साथ गलत व्यवहार करने वाले सरकारी कर्मचारियों का वेतन काटने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कानून के लिए मसौदा तैयार किया जा रहा है। इसके तहत कटी हुई धनराशि माता-पिता के खाते में जमा की जाएगी।

Sat, 18 Oct 2025 09:47 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Telangana: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की सरकार एक नया नियम लाने की तैयारी में है। इस नियम के मुताबिक अगर कोई सरकार की कर्मचारी अपने माता-पिता के साथ गलत बर्ताव या उनकी उपेक्षा करता है, तो उसकी वेतन का 10 से 15 फीसदी हिस्सा काट दिया जाएगा। इसके बाद इस धनराशि को उस कर्मचारी के माता-पिता को सौंप दिया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने लोगों की जरूरतों और कर्मचारियों के उनके प्रति व्यवहार को भी सुधारने पर जोर दिया। राज्य में नव चयनित ग्रुप-2 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपने पहुंचे रेड्डी ने उन से जनता के प्रति संवेदनशीलता दिखाने का अनुरोध किया। सीएम ने कहा, "कर्मचारियों को उन लोगों के प्रति संवेदनशीलता बरतनी चाहिए, जो उनके सामने अपनी समस्याएं लेकर आते हैं।"

मुख्यमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों को अपने माता-पिता के साथ भी बेहतर बर्ताव करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "म एक कानून ला रहे हैं। अगर कोई सरकारी कर्मचारी अपने माता-पिता की उपेक्षा करता है, तो उसके वेतन का 10 से 15 फीसदी हिस्सा काटकर माता-पिता के बैंक खाते में जमा कर दिया जाएगा। आप ही इस कानून का मसौदा तैयार करेंगे। जिस तरह आपको मासिक वेतन मिलता है, उसी तरह हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपके माता-पिता को भी उससे मासिक आय प्राप्त हो।”

मुख्यमंत्री ने अपनी बात को खत्म करने के साथ ही वहां मौजूद मुख्य सचिव रामकृष्ण राव को इस कानून से संबंधित मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति गठित करने को कहा।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।