Hindi NewsIndia NewsTelangana CM Revanth Reddy credits Sonia Gandhi for Christmas BJP says it an insult to Christians
तेलंगाना सीएम ने क्रिसमस का श्रेय सोनिया गांधी को दिया, BJP बोली- यह ईसाइयों का अपमान

तेलंगाना सीएम ने क्रिसमस का श्रेय सोनिया गांधी को दिया, BJP बोली- यह ईसाइयों का अपमान

संक्षेप:

तेलंगाना के मुख्यमंंत्री रेवंत रेड्डी ने राज्य में क्रिसमस मनाने का श्रेय सोनिया गांधी को दिया। उनके इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा की तरफ से इस  पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया कि यह बयान ईसाई समुदाय का अपमान है, कांग्रेस नेताओं ने चापलूसी की हद कर दी है।

Dec 21, 2025 11:18 am ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

क्रिसमस से पहले तेलंगाना में नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा राज्य में क्रिसमस मनाए जाने का श्रेय सोनिया गांधी को दिए जाने पर भाजपा ने इसे ईसाई समुदाय का अपमान करार दिया है। भाजपा की तरफ से सीएम के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया कि कांग्रेस अति-चापलूसी में उलझी हुई है, जिस बात का कोई औचित्य ही नहीं है, उसे भी चापलूसी में शामिल कर लिया जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रेवंत रेड्डी के इस बयान पर पलटवार करते हुए प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि तेलंगाना के सीएम ने क्रिसमस के जश्न को सोनिया गांधी से जोड़कर चापलूसी की सारी हदें पार कर दी हैं।"

पूनावाला ने तेलंगाना सीएम के बयान का मजाक उड़ाते हुए कहा कि कल के दिन रेवंत रेड्डी यह भी दावा कर सकते हैं कि पूर्व दिशा में सूरज भी सोनिया गांधी की वजह से ही उगता है। कांग्रेस को पूरी तरह से एक ही परिवार पर केंद्रित राजनीति करने का आरोप लगाते हुए पूनावाला ने कहा कि यह साफ हो गया कि कांग्रेस के सभी नेताओं का काम किसी भी तरह से बस एक परिवार की तारीफ करना ही है।

भाजपा प्रवक्ता ने रेड्डी के पुराने बयानों का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने विभिन्न समुदायों के नेताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि वह सरदार वल्लभ भाई पटेल, बी.आर.आंबेडकर और बिरसा मुंडा जैसे राष्ट्रीय नेताओं के योगदान को कमतर आंकती है, जबकि एक परिवार का महिमामंडन करती रहती है। पूनावाला ने कहा कि रेड्डी के इस बयान ने पूरे ईसाई समुदाय का अपमान किया है। इसलिए इसके लिए उन्हें तुरंत ही माफी मांग लेनी चाहिए।

क्या कहा था रेड्डी ने

दरअसल, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शनिवार को एक सभा के दौरान कहा क्रिसमस का त्योहार आज हम तेलंगाना में मना रहे हैं इसके लिए सोनिया गांधी ने बलिदान दिए हैं। उन्होंने दिसंबर को कांग्रेस और तेलंगाना के लिए चमत्कारों का महीना बताते हुए कहा कि 9 दिसंबर को सोनिया गांधी का जन्मदिन पड़ता है। इसके अलावा उन्होंने तमाम राजनैतिक मुश्किलों के बाद भी तेलंगाना राज्य बनाकर लोगों के 6 दशक पुराने सपने को साकार किया था। आज लोग तेलंगाना में क्रिसमस मना पा रहे हैं, तो इसका श्रेय सोनिया गांधी को है।

तेलंगाना सीएम का यह बयान सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस पर अपने-अपने हिसाब से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग इसे सामान्य बयान बता रहे हैं तो कई लोग इसे जरूरत से ज्यादा बढ़कर दिया गया बयान बता रहे हैं।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।