Hindi NewsIndia Newstejashwi prasad yadav says how can i see party and family
पार्टी देखूं या परिवार, इतना कहकर इमोशनल हो गए तेजस्वी; फिर लालू यादव ने संभाला

पार्टी देखूं या परिवार, इतना कहकर इमोशनल हो गए तेजस्वी; फिर लालू यादव ने संभाला

संक्षेप: सोमवार को जब आरजेडी विधायक दल की मीटिंग हुई तो माहौल एकदम अलग था। इस मीटिंग में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत कई सीनियर नेता और समस्त विधायक मौजूद थे। तेजस्वी यादव ने जब माइक संभाला तो चेहरा उतरा हुआ था और वह बेहद भावुक हो गए।

Tue, 18 Nov 2025 04:50 PMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव की हार ने आरजेडी को करारा झटका दिया है तो वहीं लालू यादव के परिवार का करार भी छीन लिया है। आपसी कलह सतह पर आ गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने घर ही छोड़ दिया है और तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप तो पहले ही अलग हैं। नया दल बनाकर चुनाव भी लड़ चुके हैं। इस बीच सोमवार को जब आरजेडी विधायक दल की मीटिंग हुई तो माहौल एकदम अलग था। इस मीटिंग में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत कई सीनियर नेता और समस्त विधायक मौजूद थे। तेजस्वी यादव ने जब माइक संभाला तो चेहरा उतरा हुआ था और भावुक हो गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पार्टी और परिवार की कलह को लेकर उन्होंने साफ कहा कि मैं परिवार देखूं या फिर पार्टी? तेजस्वी यादव ने इस दौरान बिना किसी का नाम लिए कहा कि मेरे ऊपर दबाव डाला जा रहा था कि किसी खास शख्स को मैं टिकट ना दूं। मैंने ऐसा करने से मना कर दिया। आखिर मुझे क्या करना चाहिए। मैं पार्टी देखूं या फिर परिवार को देखूं। इस तरह तेजस्वी ने साफ कर दिया कि परिवार के भीतर टिकट बंटवारे को लेकर भी कुछ मतभेद थे। बता दें कि करारी हार के बाद बहन रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। इसके अलावा उन पर आरोप लगाए हैं कि तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव और रमीज ने ही चुनाव हरवा दिया।

तेजस्वी यादव जब परिवार देखूं या पार्टी देखूं की बात कहते हुए भावुक हो गए तो लालू यादव ने दखल दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक लालू यादव ने वहां मौजूद विधायकों से कहा कि वे तेजस्वी को राजी करें कि वही विधायक दल के नेता रहेंगे। लालू यादव के दखल के बाद मौके पर मौजूद भाई वीरेंद्र समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने सर्वसम्मति के साथ तेजस्वी यादव को नेता चुने जाने की बात कही।

लालू के दखल के बाद विधायकों ने सर्वसम्मति से चुन लिया नेता

इसके बाद तेजस्वी यादव को फिर से विधायक दल का लीडर चुन लिया गया। अब वह नेता विपक्ष होंगे। बता दें कि रोहिणी आचार्य अब भी भड़की हुई हैं और लगातार हमले बोल रही हैं। उन्होंने एक पत्रकार से भी फोन पर बात की है और मायके में रहने वाली बात कहने पर जमकर सुनाया है। यही नहीं इसका ऑडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash
दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। करियर की शुरुआत प्रिंट माध्यम से करते हुए बीते करीब एक दशक से डिजिटल मीडिया में हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क के इंचार्ज हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।