Hindi NewsIndia NewsTejas Fighter Jet Crash in Dubai Air Show Features First Desi Made by HAL
भारत का देसी फाइटर जेट, HAL ने किया है तैयार; तेजस लड़ाकू विमान की क्या खूबियां

भारत का देसी फाइटर जेट, HAL ने किया है तैयार; तेजस लड़ाकू विमान की क्या खूबियां

संक्षेप:

तेजस फाइटर जेट दुबई एयर शो में क्रैश हो गया। यह ऑफेंसिव एयर सपोर्ट, क्लोज कॉम्बैट और ग्राउंड अटैक मिशन के लिए डिजाइन किया गया है। यह 4.5 जेनरेशन का फाइटर जेट विमान है, जिसे एचएएल ने तैयार किया है।

Nov 21, 2025 04:59 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत का देसी फाइटर जेट तेजस दुबई के एयर शो में करतब दिखाते समय क्रैश हो गया। सामने आए वीडियो में फाइटर जेट हवा में करतब दिखाने के समय ही तेजी से नीचे आता दिखाई दे रहा है और फिर धुएं की लपटें भी उठती हैं। हालांकि, अभी तक पायलट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। यह भारत का पहला देसी फाइटर जेट है, जिसे ऑफेंसिव एयर सपोर्ट, क्लोज कॉम्बैट और ग्राउंड अटैक मिशन के लिए डिजाइन किया गया है। यह 4.5 जेनरेशन का फाइटर जेट विमान है। यह अपनी पीढ़ी का सबसे छोटा और सबसे हल्का सुपरसोनिक लड़ाकू जेट है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तेजस फाइटर जेट को एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी द्वारा डिजाइन किया गया और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने इसे बनाया है। हालांकि, यह पहला देसी फाइटर जेट है, लेकिन इसमें इंजन विदेशी लगा हुआ है। इंडियन एयर फ़ोर्स अभी तेजस फाइटर जेट की एमके1 वैरिएंट को उड़ा रहा है और एमके 1ए वैरिएंट का इंतजार कर रहा है। इसे कई तरह से इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है। यह ग्राउंड और समुद्री ऑपरेशन को भी अंजाम दे सकता है। तेजस फैमिली में एयर फोर्स और नेवी दोनों के लिए सिंगल-सीट फाइटर वेरिएंट के साथ-साथ हर सर्विस के लिए ट्विन-सीट ट्रेनर वर्जन शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:तेजस फाइटर जेट दुबई एयर शो में क्रैश, लपटें उठती दिखीं; लगातार दूसरे साल हादसा
ये भी पढ़ें:पूरी तरह चालू हुआ लद्दाख का न्योमा एयरबेस, चीन सीमा के पास भारत को रणनीतिक बढ़त

तेजस फाइटर जेट की क्या खूबियां?

एचएएल वेबसाइट के अनुसार, यह एडवांस्ड वर्जन वाला विमान है। इसमें कॉम्बैट कैपेबिलिटी और सर्वाइवल को बढ़ाने के लिए बड़े अपग्रेड शामिल हैं। इसमें AESA रडार, रडार वॉर्निंग और सेल्फ-प्रोटेक्शन जैमिंग के साथ एक एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सूट, एक डिजिटल मैप जनरेटर, स्मार्ट मल्टीफंक्शन डिस्प्ले, एक कंबाइंड इंटरोगेटर और ट्रांसपोंडर सिस्टम, और एक मॉडर्न रेडियो अल्टीमीटर के साथ-साथ कई दूसरे एडवांस्ड सिस्टम हैं जो इसकी ऑपरेशनल परफॉर्मेंस को मजबूत करते हैं। साल 2003 में विमान को आधिकारिक रूप से तेजस नाम दिया गया था। इस नाम का संस्कृत में अर्थ है चमक या प्रतिभा है। विमान ने साल 2001 में अपनी पहली उड़ान भरी और 2015 में भारतीय वायुसेना के साथ सेवा में प्रवेश किया।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन को डिजिटल मीडिया में आठ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। लगभग सभी प्रमुख अखबारों के संपादकीय पृष्ठ पर 200 से अधिक आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। खाली समय में लॉन टेनिस खेलना पसंद है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।