जब पिता को याद कर इमोशनल हुई साथी खिलाड़ी, बांसुरी बजाने लगे तेजप्रताप; VIDEO

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

तेज प्रताप इन दिनों एक रियलिटी शो में नजर आ रहे हैं जहां उनका अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। शो में वे अपना बांसुरी बजाने वाला हुनर भी दिखाते नजर आए हैं। हाल ही में शो से उनका एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है।

Tej Pratap Yadav musical gesture brings comfort to Irina
तेज प्रताप यादव ने बांसुरी बजाकर माहौल शांत करने की कोशिश की

बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव इन दिनों चर्चित रियलिटी शो राइज एंड फॉल में धमाल मचा रहे हैं। यहां उनका बेबाक अंदाज लोगों को खूब भा रहा है। इस बीच अब शो से उनका एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में तेज प्रताप का एक नया ही रूप देखने को मिला। दरअसल शो में एक साथ खिलाड़ी अपने दिवंगत पिता को याद कर भावुक हो गई। इसके बाद तेज प्रताप ने उन्हें सांत्वना देने के लिए अपनी बांसुरी उठा ली और अचानक बांसुरी बजाने लगे।

वाकया तब हुआ शो में भाजपा के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला, तेज प्रताप और एस्टोनिया की इरीना बैठ कर बातें कर रहे थे। इरीना अपने पिता की बात बता रही थी। उन्होंने बताया कि किस तरह उनके पिता एक वॉर हीरो थे जो दुश्मनों से लड़ते हुए शहीद हो गए। उन्होंने बताया कि उनके पिता स्नाइपर थे। एक बार उनके खेमे में एक ड्रोन आकर गिर गया और उनके पिता ने पूरी बटालियन को बचाने के लिए अपनी जान की कुर्बानी दे दी।

वाकया बताते हुए इरीना काफी इमोशनल हो गईं। वे रोते हुए कमरे से बाहर चली आईं। इस पर पूनावाला और तेज प्रताप दोनों उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं। शहजाद इरीना को चुप कराने दूसरे कमरे में पहुंचते हैं और उन्हें ढाढ़स बढ़ा ही रहे होते हैं कि तभी अचानक वहां बांसुरी की धुन सुनाई देती है। तेजू भैया वहां आकर बांसुरी बजाने लगते हैं। कमरे में शांति छा जाती है।

तेज प्रताप यादव की इस पहल का असर तुरंत देखने को मिला। कमरे का भारी माहौल धीरे-धीरे हल्का और शांत हो गया। इरीना बाद में मुस्कुराते हुए तेज प्रताप को धन्यवाद कहती हैं और कहती हैं कि उनके पिता को उन पर गर्व होगा।

अक्सर बांसुरी बजाते दिखते हैं तेज प्रताप

बता दें कि तेज प्रताप का बांसुरी से प्रेम काफी पुराना है। वे कई मौकों पर लोगों का इससे मनोरंजन करते देखे जाते हैं। राइज एंड फॉल सीजन 2 में वे एक बार पहले भी सबके लिए बांसुरी बजाते दिखे। इस दौरान जब कमरे में अचानक इरीना आईं तो तेज प्रताप ने मजाकिया अंदाज में कहा था, “गोपी आ गई।”

मनीष कश्यप संग हुई तीखी झड़प

शो के ताजा एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा तब देखने को मिला जब एक चैलेंज के दौरान तेज प्रताप और यूट्यूबर मनीष कश्यप के बीच तीखी बहस हो गई। टास्क के दौरान शुरू हुई यह तकरार देखते ही देखते व्यक्तिगत जंग में तब्दील हो गई। इस पूरे विवाद के बीच तेज प्रताप यादव का मनीष कश्यप से यह तक कह दिया कि “पॉलिटिक्स मत लाओ।” शो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

राइज एंड फॉल का सीजन 2 बीते 26 सितंबर को शुरू हुआ था। प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे इस शो को पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। इस शो में तेज प्रताप के अलावा अभिनेत्री स्वरा भास्कर, प्रियंका चहर चौधरी, करण पटेल, गौतम गुलाटी, मनीष कश्यप जैसे कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजब पिता को याद कर इमोशनल हुई साथी खिलाड़ी, बांसुरी बजाने लगे तेजप्रताप; VIDEO