Hindi NewsIndia NewsTej Pratap offers merger to Tejashwi Yadav OP Rajbhar distribute unlicensed weapons Read Top News
तेजस्वी को तेज प्रताप ने दिया विलय वाला ऑफर, राजभर बांटेंगे बिना लाइसेंस वाला हथियार; टॉप-5

तेजस्वी को तेज प्रताप ने दिया विलय वाला ऑफर, राजभर बांटेंगे बिना लाइसेंस वाला हथियार; टॉप-5

संक्षेप:

Top News Today: उत्तर प्रदेश में मंत्री ओम प्रकाश राजभर का विवादित बयान से सियासत तेज हो गई है। उन्होंने कहा कि 18 जनवरी को आजमगढ़ में बिना लाइसेंस के हथियार बांटने की घोषणा की है, पढ़ें आज की बड़ी खबरें…

Jan 14, 2026 06:59 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बिहार की सियासत में लालू परिवार की आंतरिक कलह फिर सुर्खियों में है, जहां तेज प्रताप यादव ने मकर संक्रांति के दही-चूड़ा भोज में भाई तेजस्वी को RJD को जनशक्ति जनता दल (JJD) में विलय करने का ऑफर दे दिया और RJD को 'जयचंदों की पार्टी' करार दिया। वहीं, उत्तर प्रदेश में मंत्री ओम प्रकाश राजभर का विवादित बयान से सियासत तेज हो गई है। उन्होंने कहा कि 18 जनवरी को आजमगढ़ में बिना लाइसेंस के हथियार बांटने की घोषणा की है। दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर ईरान में खामेनेई शासन के खिलाफ जारी व्यापक विरोध प्रदर्शनों ने खतरनाक मोड़ ले लिया है। अब तक 2500 से अधिक मौतों की खबरें हैं, और न्यायपालिका ने प्रदर्शनकारियों को फांसी देने के संकेत दिए हैं। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तेज प्रताप ने तेजस्वी को RJD के विलय का ऑफर दिया

जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को RJD को अपनी पार्टी में विलय करने का ऑफर दे दिया है। मकर संक्रांति के मौके पर पटना में आयोजित दही-चूड़ा भोज में उन्होंने RJD का नाम लिए बिना इसे 'जयचंदों की पार्टी' करार दिया। साथ ही दावा किया कि लालू प्रसाद यादव की असली पार्टी जनशक्ति जनता दल ही है। पढ़ें पूरी खबर...

ओपी राजभर बांटेंगे बिना लाइसेंस वाले हथियार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के एक बयान ने यूपी की सियासत में तहलका मचा दिया है। अक्सर विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले राजभर ने कहा है कि वे बिना लाइसेंस के हथियार बांटेंगे। उन्होंने कहा कि 18 जनवरी को आजमगढ़ में कोई भी व्यक्ति उनसे बिना लाइसेंस का हथियार ले सकता है। इस बयान से राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैल गई है। पढ़ें पूरी खबर...

पाकिस्तान के साथ मिलकर थर्ड फ्रंट बना रहा है बांग्लादेश?

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान और चीन के अलावा बांग्लादेश से 'तीसरे मोर्चे' की आशंकाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के शीर्ष सैन्य नेतृत्व के साथ भारत की नियमित बातचीत होती रहती है और फिलहाल वहां से ऐसे किसी खतरे के संकेत नहीं मिले हैं। दरअसल, जनरल द्विवेदी से पूछा गया था कि क्या पाकिस्तान-चीन के बाद अब बांग्लादेश से भारत के लिए तीसरा मोर्चा खुल रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

प्रदर्शनकारियों को फांसी पर लटकाएगा ईरान

ईरान में जारी देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच खामेनेई शासन ने प्रदर्शनकारियों को फांसी देने का सख्त रुख अपनाया है। ट्रंप की कड़ी चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए ईरान की न्यायपालिका ने हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों के लिए त्वरित सुनवाई और फांसी के संकेत दिए हैं। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि यदि ईरान ने प्रदर्शनकारियों को फांसी दी तो अमेरिका बहुत कड़ी कार्रवाई करेगा। पढ़ें पूरी खबर...

तुरंत छोड़ दो ईरान, बिगड़ते हालात के बीच अपने लोगों से बोला भारत

ईरान में विरोध प्रदर्शनों के कारण हालात पूरी तरह बेकाबू हो चुके हैं। अब तक इन प्रदर्शनों में 2500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने की अपील की है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने सभी भारतीयों को उपलब्ध कमर्शियल फ्लाइट्स और अन्य परिवहन साधनों से जल्द से जल्द ईरान छोड़ने को कहा है। पढ़ें पूरी खबर...

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।