Hindi NewsIndia NewsTeens who attacked Migrant Workers in Tamil Nadu posed Victory Sign arrested
प्रवासियों से ऐसी नफरत? 4 किशोरों ने मिलकर चाकुओं से गोदा; फिर विक्ट्री पोज दे बनाया वीडियो

प्रवासियों से ऐसी नफरत? 4 किशोरों ने मिलकर चाकुओं से गोदा; फिर विक्ट्री पोज दे बनाया वीडियो

संक्षेप:

तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले में शराब के नशे में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करने और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में चार नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। इन नाबालिगों ने मजदूर पर हमला करने के बाद विक्ट्री साइन दिखाते हुए पोज भी दिया था।

Dec 29, 2025 09:20 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, तिरुवल्लुर
share Share
Follow Us on

तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले में शराब के नशे में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करने और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में चार नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। इन नाबालिगों ने मजदूर पर हमला करने के बाद विक्ट्री साइन दिखाते हुए पोज भी दिया था। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी। यह घटना 26 दिसंबर की शाम को तिरुट्टानी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्वॉर्टर के नजदीक हुई। जनता से मिली सूचना के आधार पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पीड़ित को बचा लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महाराष्ट्र का है पीड़ित
पीड़ित व्यक्ति की पहचान महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के निवासी 34-वर्षीय सूरज के रूप में हुई है, जिसे कई जगह चोटें आई हैं। उन्हें स्थानीय सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए तिरुवल्लुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत के आधार पर तिरुट्टानी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास लगे कैमरों की निगरानी फुटेज और तिरुट्टानी जाने वाली ट्रेन में हमलावरों द्वारा पीड़ित को चाकू से धमकाने का वीडियो क्लिप जांचा गया।

घटना के समय नशे में थे नाबालिग
प्रारंभिक जांच में पता चला कि तिरुट्टानी के पास नेमिली के रहने वाले चारों नाबालिगों की उम्र 17 वर्ष है। सभी घटना के समय नशे में थे। आरोप है कि नाबालिगों ने ट्रेन के अंदर सूरज की गर्दन पर चाकू रखकर खुद का वीडियो बनाया। चूंकि पीड़ित ने ट्रेन के अंदर विरोध किया था, इसलिए उसे रेलवे क्वार्टर के पास एक सुनसान इलाके में घसीटकर ले जाया गया और उस पर हमला किया गया। जांचकर्ताओं ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमले का फुटेज साझा किया, ताकि लोगों का ध्यान आकृष्ट हो सके। पुलिस ने बताया कि चारों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।