TCS में धर्मांतरण कांड वाली निदा खान पहुंची अदालत, बोली- प्रेग्नेंट हूं, जमानत दीजिए

Surya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

टीसीएस के धर्मांतरण कांड की जांच करने में फिलहाल SIT जुटी है और निदा खान को भी हिरासत में लेने की तैयारी है। निदा खान ने टीसीएस की नासिक स्थित बीपीओ यूनिट को 2021 में जॉइन किया था। धर्मांतरण कांड के इस पूरे मामले में निदा खान का भी नाम चर्चा में है और उसे मुख्य किरदारों में से एक माना जा रहा है।

TCS में धर्मांतरण कांड वाली निदा खान पहुंची अदालत, बोली- प्रेग्नेंट हूं, जमानत दीजिए

टीसीएस में धर्मांतरण कराने के आरोपों में घिरी कंपनी की नासिक यूनिट की एचआर हेड निदा खान ने अदालत से अग्रिम जमानत की मांग की है। फिलहाल गिरफ्तारी से बचती घूम रही निदा खान ने नासिक की स्थानीय अदालत का रुख किया है। उसका कहना है कि मैं गर्भवती हूं और मुझे इसके चलते राहत देते हुए अग्रिम जमानत प्रदान की जाए। उसके परिवार की ओर से जानकारी मिली है कि फिलहाल वह मुंबई में है। फिलहाल SIT इस मामले की जांच में जुटी है और निदा खान को भी हिरासत में लेने की तैयारी है। निदा खान ने टीसीएस की नासिक स्थित बीपीओ यूनिट को 2021 में जॉइन किया था। धर्मांतरण कांड के इस पूरे मामले में निदा खान का भी नाम चर्चा में है और उसे मुख्य किरदारों में से एक माना जा रहा है।

पुलिस इस मामले में उन 9 शिकायतों की जांच कर रही है, जिसमें यौन उत्पीड़न और फिर जबरन धर्मांतरण के आरोप लगाए गए हैं। अब तक इस मामले में 7 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है। 8 महिला कर्मचारियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीते सप्ताह ही एक एसआईटी का गठन किया था। महिला कर्मचारियों का आरोप है कि उनके सीनियर्स ने उनका मानसिक और यौन शोषण किया। इस संबंध में जब एचआर से शिकाय की गई तो उन्हें नजरअंदाज किया गया। यह पूरा घटनाक्रम बीते 4 सालों से चल रहा था। फरवरी 2022 से मार्च 2026 तक यह प्रकरण चला है।

पुलिस का कहना है कि एक महिला कर्मचारी तो एक शख्स के साथ लगातार शारीरिक संबंध बना रही थी। उसके सीनियर ने वादा किया था कि वह शादी करेगा। यही नहीं उसी शख्स ने एक और महिला कर्मचारी के साथ यौन शोषण का प्रयास किया था। इसके अलावा उसके और परिवार के बारे में अवांछित टिप्पणियां की थीं। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में जब महिला कर्मचारियों ने एचआर से शिकायत की तो संज्ञान नहीं लिया गया। इससे उलट उनकी शिकायतों को ही दबाने का प्रयास हुआ था। इसके अलावा एक पुरुष कर्मचारी पर भी दबाव बनाया गया था। उसे नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया जाता था और उसके अपने धर्म का अपमान किया जाता था।

अब तक कितने लोग पुलिस ने पकड़े, HR हेड भी शामिल

अब तक पुलिस ने जिन लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है, उनमें दानिश शेख, तौसीफ अत्तार, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफी शेख, आसिफ आफताब अंसारी और एचआर हेड अश्विनी चैनानी शामिल हैं। वहीं इस मामले में टीसीएस का कहना है कि हम जीरो टॉलरेंस की नीति पर यकीन रखते हैं। कंपनी ने कहा कि हमारी ओर से पुलिस को पूरा सहयोग किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि हमारी हमेशा से जीरो टॉलरेंस की नीति रही है। वर्कप्लेस पर महिलाओं की सुरक्षा और उनकी गरिमा का ख्याल रखना हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash

दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।


अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।

और पढ़ें