तमिलनाडु के मंत्री ने कर दी ऐसी 'गलती', थलपति विजय ने तुरंत मांगी माफी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

तमिलनाडु के मंत्री रंजीत कुमार ने पूर्व सीएम का नाम बिना सम्मानसूचक शब्द के लिया तो विधानसभा में हंगामा होने लगा। इसपर तुरंत सीएम विजय खड़े हुए और उन्होंने माफी मांग ली। इसके बाद माहौल शांत हो गया।

CM C Joseph Vijay
मंत्री की की गलती को सीएम विजय ने तुरंत मांग ली माफी

तमिलनाडु विधानसभा में सरकार के एक मंत्री जब पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि का सीधे नाम ले लिया तो उनकी तरफ से तुरंत सीएम थलपति विजय ने माफी मांग ली। मंत्री के बयान के बाद डीएमके ने सदन में विरोध किया और कहा कि इस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री का नाम नहीं लिया जा सकता। उनके नाम के आगे सम्मनजनक शब्द लगाने जरूरी हैं। इसपर तुरंत सीएम विजय खड़े हुए और उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम का जिस तरह से नाम लिया गया है वह वाकई में गलत है। उनकी तरफ से मैं माफी मांगता हूं।

तमिलनाडु के वन मंत्री आरवी रंजीत ने करुणानिधइ का नम बिना सम्मानजनक शब्द लगाए ही ले लिया था। उस दौरान चर्चा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी जाने वाली ग्रांट पर चल रही थी। रंजीत कुमार ने कैश फॉर वोट की निंदा की और कहा, पिछले चुनाव में काचीपुरम में हर एक वोट के लिए 1500 रुपये बांटे गए थे। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार बिना पैसे बांटे बनी हैं।

मंत्री की तरफ से सीएम विजय ने मांग ली माफी

चुनाव के वक्त अपनाई जाने वाली गलत रणनीतियों की बात करते हुए ही मंत्री रंजीत कुमार ने पूर्व सीएम को 'करुणानिधि' कहकर संबोधित किया। इसके बाद डीएमके ने विरोध करना शुरू कर दिया और कहा कि एक सम्मानित नेता का नाम इस तरह लेना उचित नहीं है। बवाल बढ़ता देखा तो सीएम विजय खड़े हुए और मंत्री के भाषण के बीच में ही उन्होंने कहा, मैं मानता हूं कि जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री का नाम लिया गया है, वह गलत है। उन्होंने माफी मांग ली और फिर मामला शांत हो गया।

किसानों के 75 हजार तक के कर्ज माफी का ऐलान

डेल्टा जिलों में कुरुवई फसल की खेती के लिए मेट्टूर बांध से सिंचाई का पानी न छोड़े जाने के कारण पहले से ही सूखे का सामना कर रहे किसानों को राहत देते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने सोमवार को सरकार में अपने 100 दिन पूरे होने के अवसर पर 75,000 रुपये तक के कृषि ऋण की पूर्ण माफी की घोषणा की।

राज्य विधानसभा में नियम 110 के तहत वक्तव्य देते हुए उन्होंने यह भी घोषणा की कि 75,000 रुपये से एक लाख रुपये तक के ऋण के लिए 75,000 रुपये तक की छूट दी जयेगी और एक लाख रुपये से अधिक के ऋण के लिए 35,000 रुपये की छूट मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के गंभीर वित्तीय संकट का सामना करने के बावजूद वे किसानों को अधिक राहत प्रदान कर रहे हैं। इस अतिरिक्त कर्ज माफी के कारण सरकार पर 953.06 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार आयेगा।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतमिलनाडु के मंत्री ने कर दी ऐसी 'गलती', थलपति विजय ने तुरंत मांगी माफी