विशाल को पसंद नहीं आया मुख्यमंत्री विजय का यह फैसला, बोले- इंडस्ट्री संकट में है
विशाल ने कहा, ‘मैं जानता हूं कि ये प्रतिनिधिमंडल के जरिए सीएम को दिया जा सकता है, लेकिन ये मांगें पिछले 9 साल से की जा रही हैं। मैं राजमोहन का अपमान नहीं कर रहा, ये सिर्फ मेरा मत है। सीएम हमें जरूरी राहत दे सकते हैं।’

तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के साथ 10 मई को शपथ लेने वाले 9 मंत्रियों के विभागों के आवंटन को मंजूरी दे दी है। टीवीके विधायक राजमोहन को स्कूल शिक्षा, तमिल विकास, सूचना व प्रचार विभाग सौंपा गया है। साथ ही उन्हें पुरातत्व, तमिल आधिकारिक भाषा व तमिल संस्कृति, सूचना व प्रचार, फिल्म टेक्नोलॉजी व सिनेमेटोग्राफ एक्ट, न्यूजप्रिंट नियंत्रण, स्टेशनरी व प्रिंटिंग और सरकारी प्रेस के विभाग भी दिए गए हैं। अभिनेता विशाल इस फैसले से खुश नहीं दिखे।
विशाल ने एक्स पर लंबा नोट लिखकर मुख्यमंत्री विजय से कुछ मांग रखी। उन्होंने लिखा, 'विजय की ओर से चुने गए विधायकों को मंत्रालय सौंपना देखकर खुशी हुई, लेकिन सम्मानित मंत्री राजमोहन को फिल्म टेक्नोलॉजी और सिनेमेटोग्राफ एक्ट का प्रभारी बनाए जाने से दुख हुआ। हम अपनी मांगें या शिकायतें कैसे रखें? हमारी इंडस्ट्री तो बेहद संकट में है। बहुत सारे सुधारों की जरूरत है। खासकर प्रोड्यूसर्स और प्रोडक्शन हाउसेस को उम्मीद की किरण चाहिए। यह जिम्मेदारी ऐसे व्यक्ति को सौंपी गई है, जिन्हें हमारी इंडस्ट्री का अनुभव बहुत कम या न के बराबर है, जबकि हमारे सीएम खुद इंडस्ट्री के ग्रासरूट लेवल से जुड़े रहे हैं और पिछले 30 साल से इसमें सक्रिय हैं।'
विशाल की ओर से कहा गया-
1. सरकार की तरफ से टिकटिंग विंडो शुरू की जाए, जिससे सरकार को राजस्व मिलेगा और दर्शकों को 30 रुपये प्रति टिकट का बोझ कम होगा।
2. लोकल बॉडी टैक्स खत्म किया जाए। हम भारत में इकलौते राज्य हैं जहां दोहरी टैक्सेशन है, जबकि एक भारत, एक टैक्स का नियम है।
3. छोटी फिल्मों के लिए हर साल सब्सिडी बढ़ाई जाए, जो फिलहाल बहुत कम है।
विशाल ने कहा, 'मैं जानता हूं कि ये प्रतिनिधिमंडल के जरिए सीएम को दिया जा सकता है, लेकिन ये मांगें पिछले 9 साल से की जा रही हैं। मैं राजमोहन का अपमान नहीं कर रहा, ये सिर्फ मेरा मत है। सीएम हमें जरूरी राहत दे सकते हैं। भगवान आपको आशीर्वाद दें।'
अरुण विजय ने दी प्रतिक्रिया
एक्टर अरुण विजय को यह पसंद नहीं आया कि अभिनेता सरकारी फैसलों पर सवाल उठा रहे हैं। बिना नाम लिए उन्होंने एक्स पर लिखा, 'लोगों का विश्वास जीतो, चुनाव जीतो और फिर जैसा चाहो वैसा करो। कृपया फैसलों में हस्तक्षेप न करें। इंडस्ट्री से होने के नाते मुझे यकीन है कि वे हमारे मुद्दों को जानते हैं और जरूर मदद करेंगे। कृपया उनके फैसलों का सम्मान करें और नतीजे का इंतजार करें। कोई निष्कर्ष पर न पहुंचें। आशा करते हैं कि सब अच्छा होगा।'
लेखक के बारे में
Niteesh Kumarपत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
और पढ़ें

