तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर? दिग्गज पीछे, विजय के ड्राइवर का बेटा जीत की रेस में सबसे आगे
सबरीनाथन के पिता, राजेंद्रन, विजय के फिल्मी करियर की शुरुआत से ही उनके साथ साये की तरह रहे हैं। राजनीति में विजय ने अपने इस पुराने पारिवारिक जुड़ाव पर भरोसा जताया, जो अब चुनावी सफलता में बदलता दिख रहा है।

अभिनेता से राजनेता बने विजय के भरोसेमंद साथी और उनके 30 वर्षों से पर्सनल कार ड्राइवर रहे राजेंद्रन के बेटे आर सबरीनाथन, तमिलनाडु की विरुगमपक्कम विधानसभा सीट पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे सबरीनाथन ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। वे जीत के काफी करीब हैं।
अबतक 18 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है और वे 21468 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनसे पीछे सत्तारूढ़ DMK के प्रभाकर राजा ए.एम.वी और विपक्षी पार्टी के कद्दावर नेता AIADMK के उम्मीदवार विरुगई वी.एन रवि हैं। यदि यही रुझान बरकरार रहता है, तो विरुगामपक्कम सीट पर TVK की जीत लगभग तय मानी जा रही है।
शुरुआत से ही विजय के साथ साये की तरह
आपको बता दें कि सबरीनाथन के पिता राजेंद्रन, विजय के फिल्मी करियर की शुरुआत से ही उनके साथ साये की तरह रहे हैं। राजनीति में विजय ने अपने इस पुराने पारिवारिक जुड़ाव पर भरोसा जताया, जो अब चुनावी सफलता में बदलता दिख रहा है।
सबरीनाथन उस समय चर्चा के केंद्र में आए थे जब पार्टी द्वारा उम्मीदवारी की घोषणा होने पर वे मंच पर ही भावुक होकर रो पड़े थे। इस दौरान विजय ने उन्हें खूब संभाला था। जिसने भी ये नजारा देखा वह भावुक हो गया था। उनका यह वीडियो तब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसने जनता के बीच उनकी छवि को एक संवेदनशील और समर्पित युवा नेता के रूप में स्थापित किया।
पिछले पांच चुनाव में क्या हुआ था?
विरुगमपक्कम विधानसभा क्षेत्र अपनी राजनीतिक विविधता के लिए जाना जाता है। पिछले पांच चुनावों में यहां की जनता ने तीन अलग-अलग दलों को मौका दिया है, जिससे यह सीट हमेशा से दिलचस्प रही है। इस बार TVK की इस संभावित जीत ने क्षेत्र के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।
TVK पार्टी ने लोगों को दिया नया विकल्प
तमिलनाडु में TVK पार्टी ने उम्मीद से कहीं ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 100 से भी ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। इस दमदार प्रदर्शन के साथ, इस नई पार्टी ने राज्य की पुरानी और पारंपरिक राजनीति में अपनी एक मजबूत जगह बना ली है। बीते कई सालों से तमिलनाडु की सत्ता पर कभी DM को मौका मिलता रहा है तो कभी AIADMK को जनता मौका देती रही है। इस बार जनता के मूड में बदलाव देखने को मिला है और एक नई पार्टी (TVK) को जिम्मेदारी मिलती नजर आ रही है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग


