'जब मैं मुख्यमंत्री था तो एक दिन फोन आया और...', स्टालिन के लिए वोट मांगने उतरे केजरीवाल

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर तमिलनाडु के लोगों ने 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव में NDA को वोट दिया तो उन्हें पछतावा होगा। इस राज्य का भी वही हाल होगा जो दिल्ली का हुआ, जहां भाजपा ने AAP के सभी अच्छे कामों को रोक दिया।

'जब मैं मुख्यमंत्री था तो एक दिन फोन आया और...', स्टालिन के लिए वोट मांगने उतरे केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के लिए चेन्नई के पुलियानथोप इलाके में रोड शो किया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा, 'मैं दिल्ली से इसलिए आया हूं क्योंकि स्टालिन मेरे भाई हैं। वह आपके बच्चों के लिए, आपके परिवार के स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए बहुत काम कर रहे हैं। आपको उनके जैसा नेता नहीं मिलेगा। यही कारण है कि मैं उनके लिए प्रचार करने आया हूं।'

अरविंद केजरीवाल ने एक किस्सा सुनाते हुए बताया कि जब मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री था, एक दिन मुझे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री कार्यालय से फोन आया कि वह दिल्ली में हो रहे अच्छे काम को देखने आना चाहते हैं। मुझे बहुत आश्चर्य हुआ। आमतौर पर मुख्यमंत्रियों में बहुत अहंकार होता है, कोई दूसरे राज्य में जाकर काम देखने नहीं जाता। लेकिन स्टालिन में कोई अहंकार नहीं है। वह जनता के लिए काम करते हैं। वह दिल्ली आए, हमारे अस्पताल देखे, हमने जो स्कूल बनाए थे उन्हें देखा, हमारे क्लीनिक देखे। फिर उन्होंने मुझे तमिलनाडु आने के लिए आमंत्रित किया। मैं तमिलनाडु आया और वहां हो रहे अच्छे काम को देखा।

BJP ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना

अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि अगर तमिलनाडु के लोगों ने 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव में NDA को वोट दिया तो उन्हें पछतावा होगा। इस राज्य का भी वही हाल होगा जो दिल्ली का हुआ, जहां भाजपा ने आम आदमी पार्टी के सभी अच्छे कामों को रोक दिया। केजरीवाल ने कहा, 'अन्नाद्रमुक ने तमिलनाडु में भाजपा को लाकर सबसे बड़ा अपराध किया है। एक साल पहले, लोगों ने भाजपा को वोट देकर गलती की और अब दिल्ली में हमने जो भी अच्छे काम किए थे, उन्हें भाजपा ने रोक दिया है। दिल्ली में हमने जो स्कूल शुरू किए थे, क्लीनिक, अस्पतालों में मुफ्त दवा और इलाज, मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी, ये सब भाजपा ने बंद कर दिए हैं।'

AAP नेता ने कहा कि एनडीए, बीजेपी और एआईएडीएमके नहीं है। एनडीए केवल बीजेपी है। बीजेपी ने AIADMK को अपने कब्जे में ले लिया है। एआईएडीएमके पूरी तरह भाजपा की गिरफ्त में है। वहीं, DMK चीफ एमके स्टालिन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल डीएमके अलायंस के सपोर्ट में वोट मांगने तमिलनाडु आए हैं। उन्होंने कहा, 'भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का झूठा केस किया था। केजरीवाल को मनगढ़ंत आरोपों के आधार पर जेल भेजा गया था लेकिन बाद में उन्होंने कोर्ट के जरिए अपनी बेगुनाही साबित कर दी। DMK सरकार तमिलनाडु में गवर्नेंस के 2.0 वर्जन का वादा करते हुए सत्ता में वापस आएगी।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें