साइनबोर्ड पर हिंदी देखकर भड़क गए विजय थलपति, 2 अधिकारी सीधे सस्पेंड हो गए...जानें पूरा मामला

लाइव हिन्दुस्तान
share

विजय सरकार ने हाईवे विभाग के एक असिस्टेंट इंजीनियर के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। सरकार ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि राज्य की दो-भाषा नीति का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 tamil nadu hindi signboard
हाईवे साइनबोर्ड पर दिखी हिंदी तो एक्शन में आई विजय सरकार

तमिलनाडु में भाषा विवाद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तमिलनाडु की विजय सरकार ने हाईवे पर लगे साइनबोर्ड में हिंदी शब्दों के इस्तेमाल के मामले में एक हैरान कर देने वाला कदम उठाया है। सरकार ने इस मामले में दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है सस्पेंड कर दिया है। सरकार ने शुक्रवार को बताया कि राज्य के हाईवे पर लगे साइनबोर्ड में हिंदी शब्दों के इस्तेमाल के मामले में दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। सरकार के मुताबिक, यह कार्रवाई तमिल और अंग्रेजी को आधिकारिक भाषाओं के रूप में इस्तेमाल करने वाली राज्य की दो-भाषा नीति के उल्लंघन के चलते की गई है।

विजय सरकार ने लिया एक्शन

विजय सरकार ने हाईवे विभाग के एक असिस्टेंट इंजीनियर के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। सरकार ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि राज्य की दो-भाषा नीति का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुकाबिक, तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले के सथानकुलम में सड़क की दिशा बताने वाले साइनबोर्ड पर हिंदी लिखे जाने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद हाईवे विभाग के दो इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया गया।

साइनबोर्ड पर हिन्दी लिखने पर हुआ था विवाद

सथानकुलम-नाजरेथ राज्य हाईवे पर करुमेनी नदी के पुल के पास लगाए गए इस बोर्ड पर थूथुकुडी, तिरुचेंदूर, आलवरथिरुनगरी और तिरुनेलवेली जाने की दिशा बताई गई थी। इन जगहों के नाम तमिल, हिंदी और अंग्रेजी में लिखे गए थे। आमतौर पर राज्य के हाईवे विभाग के साइनबोर्ड पर जगहों के नाम तमिल और अंग्रेजी में ही लिखे जाते हैं। ऐसे में बोर्ड पर हिंदी देखकर लोगों ने आपत्ति जताई और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गईं। शिकायत के बाद साइनबोर्ड से हिंदी में लिखे नाम हटा दिए गए। इसके बाद हाईवे विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर समेत दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।

Rajat Kumar

लेखक के बारे में

Rajat Kumar

रजत कुमार, बीते आठ सालों से पत्रकारिता कर रहा हूं। मैंने, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की है और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। अपने आठ साल के पत्रकारिता करियर में मैंने, प्रभात खबर, इंडिया टुडे और मनीकंट्रोल के डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम किया है। फिलहाल, लाइव हिंदुस्तान के साथ अपने पत्रकारिता के सफर को आगे बढ़ा रहा हूं।

आम लोगों की कहानियां लिखना और उन्हें सुनाना बेहद पंसद है। बीते आठ सालों से ऐसी कई कहानियों को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश जारी है। पत्रकारिता के इस सफर में दो लोकसभा चुनाव और पांच से अधिक विधानसभा चुनाव को कवर करने का भी मौका मिला है। चुनावी रिपोर्टिंग के साथ-साथ जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की पत्रकाारिता भी जारी है। राजनीति, क्रिकेट, सिनेमा और इतिहास पसंदीदा विषय रहे हैं। इस विषयों पर लिखना- पढ़ना जारी है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसाइनबोर्ड पर हिंदी देखकर भड़क गए विजय थलपति, 2 अधिकारी सीधे सस्पेंड हो गए