Hindi NewsIndia NewsTamil Nadu govt Rs 15000 Crore Investment ClaimTamil Nadu Insists Foxconn Denies
TN सरकार ने कहा- 15 हजार करोड़ का निवेश करेगी फॉक्सकॉन , कंपनी बोली- हमने तो नहीं कहा

TN सरकार ने कहा- 15 हजार करोड़ का निवेश करेगी फॉक्सकॉन , कंपनी बोली- हमने तो नहीं कहा

संक्षेप: कंपनी ने तमिलनाडु सरकार के दावों को खारिज कर दिया है। इसके बाद अब विपक्षी पार्टियों ने स्टालिन सरकार पर निशाना साधा है। वहीं स्टालिन के मंत्री अब भी ऐसा ही दावा कर रहे हैं।

Wed, 15 Oct 2025 01:02 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

तमिलनाडु में CM स्टालिन की सरकार ने हाल ही में 15 हजार करोड़ रुपए के निवेश को लेकर ऐसा दावा किया, जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल राज्य सरकार की ओर से बीते दिनों दावा किया गया ताइवान की दिग्गज कंपनी फॉक्सकॉन के साथ एक प्रोजेक्ट को लेकर बात हुई है और कंपनी राज्य में 15 हजार करोड़ रुपए निवेश करेगी। हालांकि कंपनी ने इस निवेश को ‘नया’ प्रोजेक्ट मानने से इनकार कर दिया है। अब विपक्षी पार्टियों ने इसे लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गौरतलब है कि यह विवाद ऐसे समय में हुआ है जब तमिलनाडु विधानसभा का सत्र चल रहा है और राज्य 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटा है। फॉक्सकॉन की ओर से जारी रिपोर्ट में कंपनी ने कहा था कि वह इन निवेशों को नया नहीं मानती। इसके बाद लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। इस बीच राज्य के उद्योग मंत्री टी.आर.बी. राजा ने सोमवार को कहा कि फॉक्सकॉन के साथ एक डील पर चर्चा हुई थी और यह तमिलनाडु के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा, “यह निवेश पिछले एक साल की लगातार कोशिशों के बाद फाइनल हुआ है।”

राज्य सरकार की तरफ से यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी फिलहाल इस डील को सार्वजनिक नहीं करना चाहती। मंत्री के दफ्तर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि “फॉक्सकॉन इस निवेश को नया इसलिए नहीं मान रही क्योंकि इस पर पिछले एक साल से बातचीत चल रही है।” वहीं कुछ सूत्रों के मुताबिक कंपनी पर अमेरिकी टेक कंपनी के दबाव और टैरिफ से जुड़ी चिंताओं की वजह से भाषा को लेकर सावधानी बरत रही है।

इससे पहले विवाद तब शुरू हुआ जब फॉक्सकॉन इंडिया के प्रतिनिधि रॉबर्ट वू ने सोमवार को मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से मुलाकात की। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री दोनों ने सोशल मीडिया पर इस प्रोजेक्ट को लेकर पोस्ट किए और इसे बड़ा कदम बताया। राजा ने X पर लिखा, “फॉक्सकॉन अब तमिलनाडु में अपने अगले फेज में वैल्यू-एडेड मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंटीग्रेशन और एआई टेक्नोलॉजी ऑपरेशंस शुरू करने जा रही है। फॉक्सकॉन 15 हजार करोड़ रुपये के निवेश और 14 हजार हाई-वैल्यू नौकरियों का वादा करती है। इंजीनियर्स, तैयार हो जाइए!” वहीं मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भी अपने पोस्ट में इसे ‘ड्रविड़ मॉडल इन एक्शन’ भी बताया था।

ये भी पढ़ें:जानलेवा कफ सिरप की कंपनी पर तमिलनाडु सरकार का ऐक्शन, लाइसेंस कैंसल; लग गया ताला

हालांकि मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है। विपक्षी पार्टियों ने फॉक्सकॉन के इनकार को आधार बनाकर डीएमके सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता नारायणन थिरुपति ने इसे ड्रविड़ियन झूठ और तमिलनाडु के लिए शर्मनाक स्थिति कहा है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।