दिल तो बच्चा है जी... जब टॉय कार से खेलने लगे CM विजय थलपति, किसने दिया ये गिफ्ट?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

चेन्नई सचिवालय में तमिलनाडु में EV निवेश और अवसरों को लेकर विनफास्ट कंपनी के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक के दौरान विनफास्ट एशिया ऑपरेशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर फाम सान्ह चाउ ने सीएम विजय को यह शानदार तोहफा दिया।

तमिलनाडु के नवनियुक्त मुख्यमंत्री और अभिनेता सी. जोसेफ विजय (विजय थलपति) इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी सादगी और एक प्यारे 'कैंडिड' पल को लेकर छाए हुए हैं। दरअसल, वियतनाम की दिग्गज ऑटोमेकर कंपनी विनफास्ट (VinFast) के प्रतिनिधियों के साथ चेन्नई सचिवालय में हुई एक आधिकारिक बैठक के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें सीएम विजय एक छोटी सी टॉय कार के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।

चेन्नई सचिवालय में तमिलनाडु में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) निवेश और अवसरों को लेकर विनफास्ट कंपनी के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक के दौरान 'विनफास्ट एशिया ऑपरेशंस' के मैनेजिंग डायरेक्टर फाम सान्ह चाउ ने सीएम विजय को यह शानदार तोहफा दिया।

उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी कंपनी की एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार का बेहद बारीक और असली दिखने वाला मिनी मॉडल भेंट किया।

कैमरे में कैद हुआ विजय का 'चाइल्डलाइक' मूमेंट

तोहफा हाथ में आते ही सीएम विजय अपनी मुख्यमंत्री की औपचारिकताएं भूलकर एक छोटे बच्चे की तरह उत्साहित हो गए। उन्होंने मुस्कुराते हुए उस छोटी कार को हाथों में लिया, उसके चारों दरवाजे खोले, बड़ी उत्सुकता से खिड़की के अंदर झांका और उसके इंटीरियर को करीब से देखा।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आने के बाद फैंस ने इस पर खूब प्यार लुटाया है। फैंस का कहना है कि "आप चाहे कितने भी बड़े पद पर पहुंच जाएं, टॉय कार को देखकर मन का बच्चा बाहर आ ही जाता है।"

सीएम विजय को दिया गया यह स्केल मॉडल विनफास्ट की फेमस इलेक्ट्रिक SUV विनफास्ट VF 8 (VinFast VF 8) का था, जो अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेची जाती है।

क्या हैं इस इलेक्ट्रिक कार VF 8 की खूबियां?

  • इसके सेकंड-जेन मॉडल में 60.13 किलोवाट प्रति घंटा की क्षमता वाला बैटरी पैक मिलता है।
  • इसमें फ्रंट-एक्सल पर लगी मोटर 228 hp की दमदार पावर और 330 Nm का टॉर्क पैदा करती है।
  • एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार NEDC दावों के अनुसार 500 km तक की रेंज देती है।

  • विनफास्ट का दावा है कि यह गाड़ी महज 30 मिनट से भी कम समय में 10% से 70% तक चार्ज हो सकती है। दिलचस्प बात यह है कि इसके पुराने जनरेशन वाले मॉडल में इससे भी बड़ी 87.7 kWh की बैटरी आती थी, जो 562 km की रेंज देती थी।

Shubham Sharma

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
शुभम शर्मा साल 2017 से पत्रकारिता और मीडिया जगत में काम कर रहे हैं। टीवी में इनपुट असाइनमेंट से शुरुआत करते हुए डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक का अनुभव। TV9 भारतवर्ष और मनीकंट्रोल हिंदी (Network 18) जैसे बड़े संस्थानों के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर खबरों को आप तक पहुंचाने के काम कर रहे हैं। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।