पानी के लिए गुहार लेकर PM मोदी के पास पहुंचे थलपति विजय, थमा दी मांगों की लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर गोदावरी-कावेरी रिवर लिंक परियोजना में तेजी लाने की मांग की है। इससे पहले तमिलनाडु और कर्नाटक में कावेरी नदी के पानी को लेकर विवाद जारी है।

Chief Minister C Joseph Vijay writes to PM Modi over water issues
पानी के लिए गुहार लेकर PM मोदी के पास पहुंचे थलपति विजय

थलपति विजय अब पानी के लिए गुहार लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पहुंच गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने गुरुवार को पीएम मोदी को एक पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी-गुंडार रिवर लिंक प्रोजेक्ट को तेजी से लागू करने और इसे 'राष्ट्रीय महत्व की परियोजना' घोषित करने की अपील की है। मुख्यमंत्री विजय ने इस चिट्ठी में दक्षिण भारत में लंबे समय से जारी पेयजल और सिंचाई के संकट को दूर करने के लिए इस मामले में प्रधानमंत्री से सीधे हस्तक्षेप की मांग भी की है।

अपने पत्र में मुख्यमंत्री विजय ने राज्य की स्थिति को गंभीर बताते हुए कई प्रमुख मुद्दे उठाए। उन्होंने लिखा है कि तमिलनाडु में सतही जल की भारी कमी है और राज्य अपनी 30 प्रतिशत से अधिक पानी की जरूरतों के लिए पड़ोसी राज्यों पर निर्भर है। विजय ने आगे लिखा कि राज्य सरकार की कोशिशों के बावजूद कई इलाकों में भूजल का स्तर बेहद नीचे गिर चुका है और अब स्थिति चिंताजनक है। विजय के मुताबिक तमिलनाडु के दक्षिणी जिले, खास तौर से पुदुकोट्टई, शिवगंगा, रामनाथपुरम और विरुधुनगर लगातार पानी की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं।

क्या हो समाधान?

सीएम विजय ने पीएम मोदी को कुछ समाधान भी सुझाए हैं। विजय ने बताया कि बाढ़ के पानी को पानी की कमी वाले राज्यों में भेजने वाली यह रिवर लिंक परियोजना ही इस समस्या का सबसे टिकाऊ समाधान है। इस परियोजना के फायदों का जिक्र करते हुए थलपति विजय ने लिखा, “राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी द्वारा तैयार इस योजना से तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक, चारों राज्यों की जनता और किसान को सीधा लाभ मिलेगा।"

वहीं प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने और फंडिंग सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्यों की भागीदारी के साथ एक स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) बनाने का सुझाव दिया गया है। विजय ने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए राज्यों के बीच के मतभेदों को आपसी बातचीत और रचनात्मक सहयोग से सुलझाया जा सकता है।

प्रधानमंत्री को थमाई मांगों की लिस्ट

मुख्यमंत्री विजय ने अपनी चिट्ठी में पीएम को कुछ डिमांड की लिस्ट भी थमाई है। विजय ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की कि वे जल शक्ति मंत्रालय और NWDA को संबंधित राज्यों के साथ बातचीत में तेजी लाकर लंबित मुद्दों पर सहमति बनाने का आदेश दें। इसके अलावा कावेरी नदी पर बने कट्टलाई बैराज तक लिंक के विस्तार को जल्द से जल्द अंतिम रूप दिया जाए। इसके अलावा इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता देते हुए फास्ट ट्रैक बेसिस पर लागू करने की भी मांग की।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपानी के लिए गुहार लेकर PM मोदी के पास पहुंचे थलपति विजय, थमा दी मांगों की लिस्ट