तमिलनाडु CM थलपति विजय ने पीएम मोदी को लिखा लेटर, कर दी ये मांग
पीएम मोदी को लिखे लेटर में सीएम विजय ने कहा कि तमिलनाडु भारत का सबसे बड़ा टेक्सटाइल और कपड़ों का एक्सपोर्ट करने वाला राज्य है। लाखों लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष, दोनों तरह के रोजगार के लिए इस सेक्टर पर निर्भर हैं। इनमें खास तौर पर ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों की महिलाएं शामिल हैं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर कपास पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी हटाने की मांग की। इस पत्र में मुख्यमंत्री ने टेक्सटाइल सेक्टर में आए संकट पर चिंता जताई। यह सेक्टर राज्य में ग्रामीण महिलाओं को सबसे ज्यादा रोजगार देता है। विजय ने इस गंभीर संकट की वजह कपास और धागे की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को बताया। यह बढ़ोतरी उत्पादन में कमी और ट्रेडिंग एक्टिविटी बढ़ने के कारण हुई है।
उन्होंने पत्र में लिखा, "तमिलनाडु भारत का सबसे बड़ा टेक्सटाइल और कपड़ों का एक्सपोर्ट करने वाला राज्य है। लाखों लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष, दोनों तरह के रोजगार के लिए इस सेक्टर पर निर्भर हैं। इनमें खास तौर पर ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों की महिलाएं शामिल हैं। हाल के दिनों में, कपास की कीमतों में बढ़ोतरी और उसके चलते धागे की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के कारण यह इंडस्ट्री एक गंभीर संकट का सामना कर रही है। मेरा मानना है कि इसकी मुख्य वजह देश में कपास के उत्पादन में कमी और ट्रेडिंग एक्टिविटी में हुई बढ़ोतरी है।"
नए चुने गए मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले दो महीनों में कपास की कीमतों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसकी कीमत 54,700 रुपये से बढ़कर 67,700 रुपये प्रति कैंडी हो गई है। उन्होंने आगे बताया कि धागे की कीमतें भी 301 रुपये से बढ़कर 330 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं, जिससे इंडस्ट्री के लिए कच्चे माल की भारी कमी पैदा हो गई है।
उन्होंने आगे कहा, "कपास की कीमत 54,700 रुपये से बढ़कर 67,700 रुपये प्रति कैंडी हो गई है, जो पिछले दो महीनों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी है, जबकि धागे की कीमत 301 रुपये से बढ़कर 330 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। ऐसी स्थिति में, कच्चे माल की लगातार आपूर्ति केवल आयात के जरिए ही सुनिश्चित की जा सकती है। हालांकि, कपास पर 11 फीसदी आयात शुल्क लगता है।'' मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि के बाद, कपड़ा और परिधान क्षेत्र रोजगार देने वाला सबसे बड़ा क्षेत्र है, खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी पृष्ठभूमि की महिलाओं के लिए।
उन्होंने आगे कहा, "ऐसी स्थिति में, बिना किसी शुल्क के कपास के आयात की अनुमति देने से उद्योग को अपने बढ़ते निर्यात लक्ष्यों को पूरा करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बने रहने में मदद मिलेगी। कृषि के बाद, कपड़ा और परिधान क्षेत्र सबसे अधिक रोजगार पैदा करने वाले क्षेत्रों में से एक है। इसलिए, लाखों लोगों के रोजगार की रक्षा करना और कपड़ा मूल्य श्रृंखला की निरंतरता सुनिश्चित करना सरकार की एक बड़ी जिम्मेदारी है।''
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस


