तमिलनाडु में 37 लाख लोगों के खाते में आए 2000 रुपये, सीएम स्टालिन ने किया विशेष पैकेज का ऐलान
तमिलनाडु की एमके स्टालिन सरकार ने चुनाव से पहले बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने कहा है कि मार्च की पेंशन के साथ ही बुजुर्गों और महिलाओं के खाते में दो हजार रुपये अतिरिक्त डाल दिए गए हैं।

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले डीएमके की एमके स्टालिन सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सरकार का कहना है कि पिछड़े और वंचित वर्ग के लोगों के खाते में मासिक पेंशन के साथ ही 2000 रुपये जमा करवा दिए गए हैं। इनमें पिछड़े. बुजुर्ग, विधवाएं, ट्रांसजेंडर और दिव्यांग लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कलाइग्नार मगलीर उरिमाई थिट्टम (KMUT) योजना का विस्तार अब कमजोर वर्ग तक कर दिया जा रहा है। पहले इस योजना का ऐलान महिलाओं के लिए किया गया था।
सरकार ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं के अंतरगत 29 लाख से ज्यादा बुजुर्गों और विधवाओं को 3200 रुपये और 5 लाख से ज्यादा दिव्यांग लोगों को 3500 रुपये का लाभ दिया गया है। इसके अलावा 2 लाख दिव्यांगों को 400 रुपये की राशि दी गई है।
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा, समाज में हाशिए पर रहने वाले लोगों को विशेष वित्तीय मदद दी गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को फरवरी महीने में 2000 रुपये का समर स्पेशल पैकेज दिया गाय है। इससे पहले एमके स्टालीन ने 13 फरवरी को ऐलान किया था कि सरकार 1.31 महिला लाभार्थियों केखाते में 5 हजार रुपये जमा करवाएगी।
स्टालिन ने कहा, लोगों की मांग पूरी कर दी गई है। मार्च की पेंशन के साथ ही 2 हजार रुपये अतिरिक्त महिलाओं के खाते में डाले गए हैं। इसके अलावा जून की अवधि के लिए मछली पकड़ने पर प्रतिबंध के दौरान लाभार्थियों को 8000 रुपये की सहायता दी जाएगी। इसका लाभ करीब 1 लाख 62 हजार लाभार्थियों को मिलेगा। इससे मछुआरा परिवारों को कठिनाई का सामना नहीं करना होगा।
उन्होंने कहा कि चाय के किसानों को भी सहकारी चाय कारखानों के जरिए 2 रुपये प्रति किलोग्राम के आधार मूल्य से 8.53 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। उन्होंने हा कि तमिलनाडु के विकास के मामले में हम कभी पीछे नहीं हेंगे। बता दें कि साल की पहली छमाही में ही तमिलनाडु में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं।
लेखक के बारे में
Ankit Ojhaविद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
और पढ़ें


