बेंगलुरु एयरपोर्ट पर टला हादसा, एयर इंडिया के विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकराया

लाइव हिन्दुस्तान, बेंगलुरु
Follow us on Google News
share

बेंगलुरु में एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार होने से बच गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब विमान लैंड कर रहा था। अधिकारियों के मुताबिक जब विमान उतर रहा था, उसी दौरान इसका पिछला हिस्सा जमीन को छू गया।

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर टला हादसा, एयर इंडिया के विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकराया

बेंगलुरु में एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार होने से बच गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब विमान लैंड कर रहा था। अधिकारियों के मुताबिक जब विमान उतर रहा था, उसी दौरान इसका पिछला हिस्सा जमीन को छू गया। हालांकि विमान पूरी तरह से सुरक्षित उतरने में कामयाब रहा। टेल स्ट्राइक की इस घटना के दौरान विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सभी सदस्य पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

क्या हुआ था
सूत्रों के मुताबिक एक बोइंग 747 अभी-अभी रवाना हुआ था। इसके तत्काल बाद ही एयर इंडिया की फ्लाइट ने लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू की। आगे बताया गया कि बोइंग 747 के इंजन से विंड टर्बुलेंस हुआ। इसी दौरान एयर इंडिया के पायलट को यह महसूस हुआ कि लैंडिंग में समस्या हो सकती है। इसलिए पायलट ने तय स्टैंडर्ड का पालन करते हुए गो-अराउंड कॉल का निर्णय किया।

क्या होती है टेल स्ट्राइक
टेल स्ट्राइक उस घटना को कहते हैं, जब विमान का पिछला हिस्सा रनवे के संपर्क में आता है। ऐसा या तो टेकऑफ या लैंडिंग के दौरान हो जाता है। टेल स्ट्राइक के बाद सभी विमानों का गहन तरीके से निरीक्षण किया जाता है। फिलहाल इस हादसे के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई2651, जो एक संकरी बॉडी वाली एयरबस ए321 है, निरीक्षण के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक इस वजह से दिल्ली के लिए वापसी की उड़ान रद्द कर दी गई है।

एयरलाइन ने क्या कहा
इस घटना को लेकर एयर इंडिया की तरफ से बयान भी आया है। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहाकि एयर इंडिया असुविधा के लिए खेद जाहिर करती है। उन्होंने आगे कहाकि हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता रहती है। प्रवक्ता ने बताया कि प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। इसके मुताबिक बेंगलुरु स्थित ग्राउंड टीम सभी जरूरी सहायता मुहैया करा रही है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।