दुश्मनों के साथ खेल नहीं खेले जाते, खून की होली खेली जाती है; भारत-पाकिस्तान मैच पर राशिद अल्वी

Feb 14, 2026 07:52 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

राशिद अल्वी ने कहा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का तो कहना है कि पाकिस्तान ने हमारे 5-6 जेट्स गिरा दिए। हमारा राफेल गिरा दिया। आज तक हमारे प्रधानमंत्री और हमारी सरकार यह बता नहीं पाती कि क्या सही है और क्या गलत है।'

दुश्मनों के साथ खेल नहीं खेले जाते, खून की होली खेली जाती है; भारत-पाकिस्तान मैच पर राशिद अल्वी

पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेले जाने पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कड़ा ऐतराज जताया है। शनिवार को उन्होंने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है। एक तरफ वो लोग आकर हमारे मुल्क के अंदर आतंक फैलाते हैं, उनके साथ जंग होती है और दूसरी ओर आप उनके साथ क्रिकेट का मैच खेल रहे हैं। मैं बार-बार कहता हूं कि क्रिकेट का मैच या कोई भी खेल दोस्तों में खेला जाता है। दुश्मनों के साथ खेल नहीं खेले जाते, दुश्मनों के साथ खून की होली खेली जाती है।' उन्होंने कहा कि कहीं ना कहीं पाकिस्तान के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सॉफ्ट कॉर्नर रखते हैं।

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए राशिद अल्वी ने कहा कि इसमें कोई आतंकवादी नहीं मारा गया था, केवल कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचा था। एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का तो कहना है कि पाकिस्तान ने हमारे 5-6 जेट्स गिरा दिए। हमारा राफेल गिरा दिया। आज तक हमारे प्रधानमंत्री और हमारी सरकार यह बता नहीं पाती कि क्या सही है और क्या गलत है।'

पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप

राशिद अल्वी ने आरोप लगाया कि नवाज शरीफ के साथ हमारे पीएम के बहुत गहरे रिश्ते हैं। उन्होंने कहा, 'नवाज शरीफ ने एक बार भी न तो भारत की मुखालफत की और ना ही प्रधानमंत्री की मुखालफत की। ऐसा कहा जाता है कि जो भी ऑपरेशन सिंदूर था, वो मिलीजुली कुश्ती भी हो सकती है। क्रिकेट में सियासत के घालमेल के कारण पैदा हुआ गतिरोध अस्थायी तौर पर दूर हुआ है। टी20 विश्व कप के सबसे चर्चित मुकाबले में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी आमने सामने होंगे। भारत के मध्यक्रम और फिट होकर वापसी करने वाले अभिषेक शर्मा के सामने पाकिस्तान के स्पिनरों की चुनौती होगी और मैच की पृष्ठभूमि को देखते हुए अब दोनों टीमें किसी तरह की कोताही बरतना नहीं चाहेगी।

पाकिस्तान को लेना पड़ा यू-टर्न

पाकिस्तान ने मैच के बहिष्कार के अपने फैसले पर यू-टर्न लेकर प्रेमदासा स्टेडियम पर यह मैच खेलने का फैसला लिया। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद, बांग्लादेश और श्रीलंका क्रिकेट के बीच हफ्तों तक लंबी बातचीत हुई। व्यवहारिक तौर पर पूरा दक्षिण एशिया इस मैच को कराने के प्रयासों में जुटा हुआ था चूंकि प्रसारकों, प्रायोजकों से लेकर दर्शकों तक के लिए यह मैच सबसे अहम रहता है। विवाद की शुरुआत बीसीसीआई के निर्देश पर बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजूर रहमान का कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ आईपीएल करार रद्द करने से हुई। बांग्लादेश के प्रति एकजुटता दिखाते हुए पाकिस्तान ने मैच के बहिष्कार का फैसला ले लिया था।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;