ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर शुभेंदु सरकार का बड़ा ऐक्शन, दफ्तर पर चला बुलडोजर

लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
Follow us on Google News
share

अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर शुभेंदु सरकार का ऐक्शन शुरू हो गया है। शनिवार सुबह इस दफ्तर के पास बुलडोजर पहुंचे और उसे गिराया जाने लगा। प्रशासन ने बनर्जी के दफ्तर पर कुछ दिनों पहले ही नोटिस चस्पा किया था और उसे अवैध बताया गया था।

Suvendu Government Big Action against Mamata Banerjee Nephew Abhishek Bulldozer runs on his Office

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार हटते ही टीएमसी नेताओं पर ऐक्शन शुरू हो गया। अब शुभेंदु सरकार की ओर से ममता बनर्जी के भतीजे और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर बुलडोजर से कार्रवाई की गई है। दक्षिण 24 परगना में शनिवार को पुलिस ने अभिषेक बनर्जी के दफ्तर को कथित रूप से अवैध बताकर गिराना शुरू कर दिया है। यह दफ्तर अमतला में अमतला-बरुईपुर रोड पर था।

शनिवार सुबह इस दफ्तर के पास बुलडोजर पहुंचे और उसे गिराया जाने लगा। प्रशासन ने बनर्जी के दफ्तर पर कुछ दिनों पहले ही नोटिस चस्पा किया था और उसे अवैध बताया गया था। प्रशासन का आरोप है कि यह बिल्डिंग बिना अनुमति के बनाई गई थी। बुलडोजर पहुंचते ही सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दिया गया। बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई। इसके अलावा, आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। आसपास के लोग भी घटनास्थल पर आ पहुंचे और बिल्डिंग को गिराए जाने की घटना देखने लगे। हालांकि, पुलिस उन्हें वहां से दूर करने की पुरजोर कोशिश करती रही।

सूत्रों के अनुसार, बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ऑफिस बंद था। सूत्रों ने बताया कि साउथ 24 परगना डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से कथित गैर-कानूनी कंस्ट्रक्शन के बारे में नोटिस जारी होने के बावजूद, कोई भी रिप्रेजेंटेटिव तय समय में डिस्ट्रिक्ट काउंसिल के सामने पेश नहीं हुआ। इसके बाद, अधिकारियों ने सरकारी नियमों के मुताबिक बेदखली की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कदम उठाए। इस घटनाक्रम को देखने के लिए इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात की गई है, और किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

पांच मंजिला इमारत थी

यह पांच मंजिला ऑफिस की इमारत अमताला मार्केट के पास बनी हुई थी और प्रशासन ने जो प्लान मंजूर किया था, उसके विपरीत जाकर इसका निर्माण करवाया गया था। इसके बाद, प्रशासन ने नोटिस जारी करके जवाब मांगा था। इससे पहले, 24 मई को ईएम बाईपास के पास मथपुकुर में टीएमसी पार्टी के दफ्तर को भी बुलडोजर की कार्रवाई में गिरा दिया गया था।

अभिषेक बनर्जी ने लगाए थे आरोप

इससे पहले तीन जुलाई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए एक पोस्ट में अभिषेक बनर्जी ने जमकर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके ऑफिस या उनसे जुड़े करीब 25 लोगों को बिना सही नोटिस दिए और कानूनी सुरक्षा उपायों का उल्लंघन करते हुए पूछताछ के लिए बुलाया गया या उठाया गया। बनर्जी ने कहा, "पिछले कुछ हफ्तों में, एसटीएफ/सीआईडी बंगाल पुलिस ने बिना सही नोटिस दिए और बेसिक कानूनी सुरक्षा उपायों का उल्लंघन करते हुए मेरे ऑफिस या मुझसे जुड़े करीब 25 लोगों को अचानक बुलाया या अचानक उठाया, यह सब पूछताछ के नाम पर किया गया। उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है और मेरे खिलाफ झूठे बयान देने के लिए दबाव डाला जा रहा है। फोन टैप किए जा रहे हैं, और यहां तक ​​कि परिवार के सदस्यों, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं को परेशान और धमकाया जा रहा है। यह सबसे बुरी तरह की राजनीतिक धमकी है।"

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।