शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री, अमित शाह ने किया ऐलान; शपथ कल
Bengal CM Suvendu Adhikari: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे। शुभेंदु ने इस बार दो सीटों से चुनाव लड़ा और दोनों पर ही जीत हासिल की। नंदीग्राम के अलावा, उन्होंने भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।

Bengal Next CM Suvendu Adhikari: भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे। कोलकाता में अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल की बैठक में शुभेंदु के नाम पर मुहर लगी। उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। गृह मंत्री अमित शाह ने शुभेंदु के नाम का ऐलान किया। कल नए मुख्यमंत्री के लिए शपथ ग्रहण समारोह होगा। बंगाल में इस बार भाजपा ने पहली बार बहुमत हासिल किया है। पार्टी ने बंपर जीत हासिल करते हुए 207 सीटें जीती हैं, जबकि टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई।
विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को नेता चुना गया। इसका ऐलान अमित शाह ने किया और कहा, ‘’अभी कुछ समय पहले ही चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई है। लगभग आठ प्रस्ताव और समर्थन प्राप्त हुए और सभी एक ही नाम के मिले। उसके बाद दूसरे नाम के लिए भी सबको समय दिया गया, लेकिन कोई दूसरा नाम नहीं आया। ऐसे में मैं शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानसभा का नेता घोषित करता हूं।''
शुभेंदु ने इस बार दो सीटों से चुनाव लड़ा और दोनों पर ही जीत हासिल की। नंदीग्राम के अलावा, उन्होंने भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। पिछले विधानसभा चुनाव में भी शुभेंदु ने नंदीग्राम से ममता बनर्जी को पराजित किया था। इससे पहले, अमित शाह शुक्रवार सुबह कोलकाता पहुंचे और भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल हुए।
शुभेंदु अधिकारी समेत अन्य भाजपा नेताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शाह का स्वागत किया। हवाई अड्डे से वह न्यू टाउन स्थित एक होटल गए। दोपहर में शाह विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल हुए। शनिवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।
राज्यपाल ने भंग की विधानसभा
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने राज्य में विधानसभा के चुनाव सम्पन्न होने के बाद पिछली विधानसभा को गुरुवार को भंग कर दिया था। सरकारी नोटिफकेशन के अनुसार राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 174 के तहत प्राप्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए विधानसभा को भंग कर दिया है। इसके साथ ही ममता बनर्जी मंत्रिपरिषद का कार्यकाल समाप्त हो गया है और नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। समझा जाता है कि नई सरकार के गठन तक शासन का काम लोक भवन से संचालित होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बनर्जी ने विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की हार के बावजूद पद से इस्तीफा देने से मना कर दिया है। आम तौर पर विधानसभाओं के आम चुनाव सम्पन्न होने के बाद हारने या जीतने- दोनों ही स्थितियों में राज्य सरकार इस्तीफा दे देती है और राज्यपाल मुख्यमंत्री को नई सरकार के गठन तक सरकार का काम संभाले रहने का अनुरोध करते हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस


