किसी और का बच्चा नहीं मरे; शुभेंदु के PA चंद्रनाथ की मां ने हत्यारे के लिए मांगी कैसी सजा

Himanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share

शुभेंदु अधिकारी ने अपने पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या की घटना को एक सुनियोजित हत्या करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने दो-तीन दिनों तक रेकी की थी।

किसी और का बच्चा नहीं मरे; शुभेंदु के PA चंद्रनाथ की मां ने हत्यारे के लिए मांगी कैसी सजा

Chandrakant Rath Murder: पश्चिम बंगाल के कद्दावर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद राज्य में राजनीतिक तनाव चरम पर है। बुधवार रात उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में उनके घर से महज 200 मीटर की दूरी पर बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें गोलियों से भून दिया। इस हत्याकांड को लेकर अब शुभेंदु अधिकारी और मृतक की मां ने सीधे तौर पर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को कटघरे में खड़ा किया है।

चंद्रनाथ रथ की मां हासीरानी रथ ने एक भावुक इंटरव्यू में अपने बेटे की मौत के लिए सीधे तौर पर TMC को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, "यह TMC की गुंडागर्दी है, वही इसके पीछे हैं। मेरा बेटा चला गया, अब मैं न्याय चाहती हूं। मैं नहीं चाहती कि दोषियों को फांसी दी जाए, बल्कि उन्हें उम्रकैद मिलनी चाहिए। मैं भी एक मां हूं और नहीं चाहती कि किसी और का बच्चा मरे।"

उन्होंने नई सरकार से गुहार लगाई है कि वह उनके बेटे के हत्यारों को पकड़कर सख्त सजा सुनिश्चित करे। साथ ही उन्होंने शुभेंदु अधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उनके बेटे को संरक्षण दिया और उनके परिवार के लिए बहुत कुछ किया।

शुभेंदु अधिकारी का दावा- भवानीपुर की हार का बदला

शुभेंदु अधिकारी ने इस घटना को एक सुनियोजित हत्या करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने दो-तीन दिनों तक रेकी की थी। उन्होंने इस हत्या को 2026 के चुनावी नतीजों से जोड़ते हुए कहा, "उसे इसलिए मारा गया क्योंकि वह मेरा करीबी था और मैंने ममता बनर्जी को उनके गढ़ भवानीपुर में हरा दिया था। पोस्टमार्टम से पता चला है कि चार गोलियां मारी गईं, जो साबित करता है कि यह पहले से तय था।" अधिकारी ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर प्रहार करते हुए इसे 15 साल का महा-जंगलराज बताया।

TMC का पलटवार और CBI जांच की मांग

तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए हत्या की निंदा की है। दिलचस्प बात यह है कि TMC ने इसके लिए भाजपा समर्थित बदमाशों को जिम्मेदार ठहराया और चुनाव के बाद की हिंसा का हिस्सा बताया। TMC ने एक्स पर लिखा, "लोकतंत्र में हिंसा और राजनीतिक हत्याओं का कोई स्थान नहीं है। हम इस मामले में कोर्ट की निगरानी में CBI जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।"

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें