'हमें कोई जानकारी नहीं', बंगाल में चुनाव बाद हिंसा पर बोले शुभेंदु अधिकारी; टॉप-5 न्यूज
डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा पूरी हो चुकी है। इस दौरान उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। ट्रंप का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि ट्रंप जिनपिंग की नोटबुक में ताक-झांक कर रहे हैं।

भोजशाला मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का फैसला पक्ष में आने के बाद हिंदू पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है। हिंदू पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की है। इसमें मांग की गई है कि हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ किसी भी अपील पर हिंदू पक्ष का पक्ष सुने बिना कोई आदेश न पारित किया जाए। वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार को इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोपों की उचित जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए शुक्रवार की टॉप-5 न्यूज...
सुप्रीम कोर्ट में हफ्ते में दो दिन होगी वर्चुअल सुनवाई, WFH पर भी आदेश
सुप्रीम कोर्ट में हफ्ते में दो दिन पूरी तरह से वर्चुअल सुनवाई होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तेल बचाने की अपील के बाद यह फैसला लिया गया है। इसके तहत सोमवार और शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मामलों की सुनवाई की जाएगी। वहीं, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को वकीलों और याचिकाकर्ताओं के सामने विकल्प होगा कि वह फिजिकली या वर्चुअली पेश हो सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
'हमें कोई जानकारी नहीं', बंगाल में चुनाव बाद हिंसा पर क्या बोले शुभेंदु अधिकारी
तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार को इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोपों की उचित जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। वे विधानसभा में विपक्ष के नेता सोभनदेब चट्टोपाध्याय की ओर से पोस्ट-पोल हिंसा के आरोपों का जवाब दे रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...
यूपी के अस्पतालों पर योगी का ऐक्शन; 100 का पेमेंट रुका, 100 का आयुष्मान सस्पेंड
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने वाले यूपी के 200 प्राइवेट अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। सीएम योगी के निर्देश पर आयुष्मान योजना के तहत रजिस्टर्ड 100 अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन निलंबित कर दिया गया है। साथ ही 100 अस्पतालों का भुगतान भी रोका गया है। सीएम योगी की इस कार्रवाई से अन्य अस्पतालों में हड़कंप मचा है। पढ़ें पूरी खबर...
भोजशाला मामले में हिंदू पक्ष पहले पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दी कैविएट; क्या मांग?
भोजशाला मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का फैसला पक्ष में आने के बाद हिंदू पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है। हिंदू पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की है। इसमें मांग की गई है कि हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ किसी भी अपील पर हिंदू पक्ष का पक्ष सुने बिना कोई आदेश न पारित किया जाए। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने भोजशाला को देवी सरस्वती का मंदिर घोषित करते हुए हिंदुओं को वहां पूजापाठ की अनुमति दी है। पढ़ें पूरी खबर...
जब ट्रंप ने की ताक-झांक, टेबल से उठकर गए जिनपिंग तो देखने लगे उनकी नोटबुक; VIDEO
डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा पूरी हो चुकी है। इस दौरान उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। वहीं, ट्रंप का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि ट्रंप जिनपिंग की नोटबुक में ताक-झांक कर रहे हैं। तमाम लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
लेखक के बारे में
Niteesh Kumarपत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
और पढ़ें

